• Home
  • टेक्नोलॉजी
  • देश में टोल बूथों को हटाने की तैयारी , अब AI आधारित प्रणाली के जरिए टोल टैक्स वसूला जाएगा। जल्द ही नया FASTag सिस्टम लागू किया जा सकता है—जानें यह कैसे काम करेगा
Image

देश में टोल बूथों को हटाने की तैयारी , अब AI आधारित प्रणाली के जरिए टोल टैक्स वसूला जाएगा। जल्द ही नया FASTag सिस्टम लागू किया जा सकता है—जानें यह कैसे काम करेगा

टोल प्लाजा पर लंबी-लंबी लाइन और आए दिन के विवाद से लोगों को जल्द छुटकारा मिलने वाला है. सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया है कि अगले साल से देशभर के टोल बूथ हट जाएंगे और उनकी जगह एक स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम लागू होगा. AI के जरिए काम करने वाले इस सीस्टम के लागू होते ही आपको अपनी गाड़ी रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और टोल टैक्स अपने आप कट जाएगा. इससे वक्च की बचत होगी. ईंधन की खपत कम होगी और हाईवे का सफर पहले से तेज और आसान बन जाएगा. यह बदलाव लाखों यात्रियों के लिए गेम चेंजर साबित होने वाला है.

नया सिस्टम पर टोल कैसे कटेगा?

सरकार देश में जल्द ही मल्टी लेन फ्री फ्लो इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम लागू कर रही है. जो पूरी तरह बैरियर फ्री होगा. इसमें RFID बेस्ड फास्टैग और ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन यानी ANPR के साथ AI टेक्नोलॉजी काम करेगी.फास्टैग आपकी गाड़ी के शीशे पर रहेगा और लिंक्ड अकाउंट से टोल कट जाएगा. जबकि ANPR कैमरे आपकी नंबर प्लेट स्कैन करके. AI की मदद से पहचान करेंगे और टोल कटवाएंगे. अगर FASTag काम न करे तो भी सिस्टम वाहन की पहचान कर लेगा और टोल अपने आप कट जाएगा.

NPCI NETC प्लेटफॉर्म और टेस्टिंग

NPCI का NETC प्लेटफॉर्म पूरे देश के टोल कलेक्शन को एक ही यूनिफाइड सिस्टम में जोड़ता है. नए इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में फास्टैग और ANPR इसी प्लेटफॉर्म से जुड़े रहेंगे. सरकार ने इसे पहले 10 टोल प्लाजा पर टेस्ट किया. जहां परिणाम अच्छे रहे. इसको अगले चरण में चुनिंदा प्लाजा पर लागू किया जा रहा है और सफल परीक्षण के बाद इसे धीरे-धीरे पूरे देश में फैलाया जाएगा.

आम लोगों को होगा फायदा

इस नए सिस्टम का सबसे बड़ा फायदा यात्रियों के लिए यह है कि अब टोल पर गाड़ी रोकने की जरूरत नहीं होगी. वाहन बिना रुके आगे बढ़ेगा, जिससे ईंधन की बचत होगी और लंबी लाइनों का झंझट खत्म होगा. ट्रैफिक स्मूथ रहेगा, समय बचेगा और सफर आरामदायक होगा. हॉर्न, भीड़ और टोल बूथ पर होने वाली परेशानी अब खत्म हो जाएगी. जिससे हाईवे यात्रा पहले से कहीं ज्यादा तेज, आसान और तनाव-मुक्त हो जाएगी.

Releated Posts

ISRO ने एक और उपलब्धि हासिल की, दुनिया के सबसे बड़े 6100 किलोग्राम के कॉमर्शियल कम्युनिकेशन सैटेलाइट का सफल लॉन्च

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से बुधवार सुबह भारत का सबसे वजनदार ‘बाहुबली’ रॉकेट…

ByByNandni Manik Dec 24, 2025

व्हीलचेयर यूजर ने अंतरिक्ष में बनाई इतिहास, ब्लू ओरिजिन की बड़ी उपलब्धि

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन ने इतिहास रच दिया है. जर्मनी की इंजीनियर…

ByByNandni Manik Dec 23, 2025

भारत में Air Taxi की टेस्टिंग शुरू, एक साथ 6 लोग भर सकेंगे उड़ान, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

भारत में एयर टैक्सी शुरू होने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। एयरोस्पेस स्टार्टअप सरला एविएशन भारत…

ByByNandni Manik Dec 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top