Image

धान विक्रय से प्राप्त राशि से घर की मरम्मत संभव

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित धान उपार्जन व्यवस्था किसानों के लिए संबल बन रही है। दुर्ग जिले के ग्राम अछोटी निवासी किसान श्री नुलम साहू ने इस वर्ष अपने 2 एकड़ 30 डिसमिल कृषि भूमि में धान की फसल ली। धान कटाई के उपरांत उन्होंने उपार्जन के तहत 40 क्विंटल धान का विक्रय किया है तथा वर्तमान में रबी फसल की तैयारी में जुटे हुए हैं।

किसान श्री नुलम साहू अपनी पत्नी के साथ धान उपार्जन केंद्र कुथरेल पहुंचे, जहां किसानों की सुविधा हेतु शेड, स्वच्छ पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक इंतजाम को देखकर प्रसन्नता जताई। केंद्र पर धान की गुणवत्ता जांच के पश्चात समिति के मजदूरों द्वारा धान भराई, सिलाई एवं तौलाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तथा तौलाई के पश्चात किसानों को तत्काल रसीद प्रदान की जा रही है, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी हुई है।

किसान श्री नुलम साहू ने धान खरीदी की सुचारु व्यवस्था के लिए विष्णुदेव सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उत्पादन अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद शासन की उपार्जन व्यवस्था से उन्हें आर्थिक राहत मिली है। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने घर की मरम्मत में करेंगे। उल्लेखनीय है कि धान खरीदी का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जा रहा है तथा केंद्रों पर सतत निगरानी के लिए अधिकारी तैनात हैं।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top