• Home
  • छत्तीसगढ़
  • ड्रोन से नशाखोरी पर कसा शिकंजा: सार्वजनिक स्थान पर नशा कर रहे 10 युवक पकड़े गए, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई
Image

ड्रोन से नशाखोरी पर कसा शिकंजा: सार्वजनिक स्थान पर नशा कर रहे 10 युवक पकड़े गए, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई

बिलासपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने तकनीक का सहारा लेते हुए ड्रोन कैमरे के जरिए निगरानी शुरू की है। इसी कड़ी में पुलिस ने बीती रात बड़ी कार्रवाई करते हुए सिरगिट्टी क्षेत्र में नशे के अड्डों की पहचान की और दबिश देकर नशा कर रहे 10 युवकों को धर दबोचा।

बता दें कि यह कार्रवाई अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए सीएसपी निमितेश सिंह और सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट के नेतृत्व में की गई। इस दौरान ड्रोन कैमरे के माध्यम से चुचुहियापारा, तिफरा और सिरगिट्टी के अतिसंवेदनशील इलाकों में सक्रिय नशे के अड्डों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने एक साथ कई स्थानों पर दबिश देकर नशा कर रहे लोगों को मौके से पकड़ा।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 10 नशेड़ियों को हिरासत में लिया। मौके पर ही उन्हें सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक कराकर सख्त चेतावनी दी गई। इसके साथ ही उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई। वहीं संदिग्ध रूप से घूमने वाले कुछ लोगों को पुलिस ने समझाइश देते हुए कड़ी चेतावनी के साथ छोड़ दिया।

पुलिस की इस अचानक और सख्त कार्रवाई से इलाके में नशाखोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम पहल बताया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और तकनीक की मदद से अपराधियों पर नजर रखी जाएगी।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top