• Home
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग, बिलासपुर और अन्य संभागों में अगले दो दिनों तक शीत लहर का असर रहने की संभावना, राजधानी में घनी धुंध छा सकती है
Image

दुर्ग, बिलासपुर और अन्य संभागों में अगले दो दिनों तक शीत लहर का असर रहने की संभावना, राजधानी में घनी धुंध छा सकती है

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंडी पड़ रही है. सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभागों के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक शीत लहर चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. राजधानी रायपुर में सुबह के वक्त धुंध छाई रह सकती है.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में शीत लहर चली. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है. वहीं कई जिलों के कुछ इलाकों में शुक्रवार को शीत लहर चलने की चेतवानी है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के मुताबिक 12 दिसंबर शुक्रवार को राजधानी रायपुर में सुबह धुंध छाई रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ के दूरदराज इलाकों में बाइक से पहुंचे कलेक्टर और एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर किया समाधान

सुकमा. जिले के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, तिजोरी का हैंडल तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम रही

सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

गरियाबंद के गणेश सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दम, NCC प्री-कमीशन कोर्स में छत्तीसगढ़ को दिलाया ऑल इंडिया में पहला स्थान

गरियाबंद। जिले के देवभोग एनसीसी यूनिट के केयरटेकर गणेश सोनी ने ऑल इंडिया एएनओ (Associate NCC Officer) प्री-कमीशन…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, त्वचा और आंखों की समस्याओं के साथ दो दिनों में 465 लोग पहुंचे

 बिलासपुर. होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला. मिलावटी और…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top