• Home
  • छत्तीसगढ़
  • एकतरफा प्यार बना जानलेवा, सनकी आशिक ने युवती की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार
Image

एकतरफा प्यार बना जानलेवा, सनकी आशिक ने युवती की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी इलाके में युवती की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एकतरफा प्यार और मोबाइल पर हुए विवाद के चलते आरोपी ने घर पहुंचकर धारदार हथियार से वार कर युवती की जान ले ली. इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई थी.

जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम नागिन झोरखी बस्ती में 25 वर्षीय रानू साहू (पिता रामकुमार साहू) की उसके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना के समय रानू घर पर अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे. शाम करीब 7 बजे जब परिजन लौटे तो कमरे के भीतर रानू की खून से लथपथ लाश मिली. परिजनों की चीख-पुकार पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवती के सिर पर किसी भारी/धारदार वस्तु से वार किया गया था, जिससे सिर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की.

पुलिस ने मामले में आज हत्या के आरोपी राहुल जोगी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी और मृतका के बीच एकतरफा प्रेम संबंध को लेकर विवाद चल रहा था. मोबाइल पर कहासुनी के बाद आरोपी घर पहुंचा और धारदार हथियार से हमला कर युवती की हत्या कर दी. डॉग स्क्वायड की भूमिका आरोपी तक पहुंचने में अहम रही. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top