• Home
  • छत्तीसगढ़
  • फंगस या ऑक्सीजन की कमी बनी वजह? तालाब में 3 क्विंटल मछलियों की मौत, जांच जारी
Image

फंगस या ऑक्सीजन की कमी बनी वजह? तालाब में 3 क्विंटल मछलियों की मौत, जांच जारी

कोरबा. गेवरा दीपका के बड़े शिव मंदिर तालाब गेवरा में अचानक बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से मछलियां मर रही हैं. अबतक 3 क्विंटल से ज्यादा मछलियां की मौत हो चुकी है. स्थानीय लोगों ने इसके पीछे ऑक्सीजन की कमी या फंगस की आशंका जता रहे हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही मछलियों को बचाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक सिंह और दीपका थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक जितेश सिंह ने बाजार से चूना, नमक और ब्लीचिंग पाउडर खरीदकर तालाब में स्वयं छिड़काव किया.

लगातार मर रही मछलियां : मंदिर समिति प्रमुख 

मंदिर समिति के प्रमुख भानु सिंह ने बताया कि लगातार मछलियां मर रही है. स्थिति को देखते हुए बोर के माध्यम से तालाब में पानी डलवाया जा रहा है, ताकि बची मछलियों को ऑक्सीजन मिल सके.सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक सिंह ने बताया कि डॉक्टरों और मछली विशेषज्ञों से सलाह लेकर पानी की गुणवत्ता सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं. इसके लिए मछली विक्रेताओं से भी संपर्क किया गया है. जिससे मछलियों को मरने से बचाया जा सके.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ के दूरदराज इलाकों में बाइक से पहुंचे कलेक्टर और एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर किया समाधान

सुकमा. जिले के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, तिजोरी का हैंडल तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम रही

सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

गरियाबंद के गणेश सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दम, NCC प्री-कमीशन कोर्स में छत्तीसगढ़ को दिलाया ऑल इंडिया में पहला स्थान

गरियाबंद। जिले के देवभोग एनसीसी यूनिट के केयरटेकर गणेश सोनी ने ऑल इंडिया एएनओ (Associate NCC Officer) प्री-कमीशन…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, त्वचा और आंखों की समस्याओं के साथ दो दिनों में 465 लोग पहुंचे

 बिलासपुर. होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला. मिलावटी और…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top