• Home
  • देश - विदेश
  • फराह खान ने अपनी शादी की 21वीं सालगिरह पर एक खास वीडियो साझा किया और इसके साथ एक प्यारा सा नोट भी लिखा
Image

फराह खान ने अपनी शादी की 21वीं सालगिरह पर एक खास वीडियो साझा किया और इसके साथ एक प्यारा सा नोट भी लिखा

डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी कम बात करती हैं. लेकिन आज अपनी शादी की 21वीं सालगिरह पर डायरेक्टर ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है. उन्होंने अपने पति शिरीष कुंदर (Shirish Kunder) और तीनों बच्चों (जार, आन्या और दिवा) की कुछ फोटो एक वीडियो में शेयर किया है.

फराह खान का पोस्ट

बता दें कि फराह खान (Farah Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में कई अनसीन और रोमांटिक फोटोज शेयर किया है. कुछ फोटो में तो दोनों बच्चे भी नजर आ रहा है. वहीं, वीडियो में कुछ शादी की फोटोज भी हैं. आखिरी तस्वीर में शिरीष कुंदर (Shirish Kunder) फराह को गले लगाते नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो को शेयर करते हुए फराह खान (Farah Khan) ने शिरीष कुंदर (Shirish Kunder) को शादी की 21वीं सालगिरह की बधाई देते हुए कैप्शन लिखा- ’21 साल पहले हमारी शादी में एक लड़की (जिसे बुलाया भी नहीं था) ने कहा था कि ‘मैं तेरी अगली शादी में आऊंगी’… सॉरी दोस्त, अभी तक तो सब बहुत अच्छा चल रहा है. हैप्पी एनिवर्सरी @shirishkunder… हम भले ही पब्लिक में हाथ न पकड़ें. उसके लिए तुम्हें मेरे साथ चलना पड़ेगा, लेकिन तुम ही हो जो हमारे परिवार को जोड़े रखते हो. आई लव यू….’

कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) और शिरीष कुंदर (Shirish Kunder) की लव स्टोरी की बात करें तो ये फिल्म ‘मैं हूं ना’ के एडिटिंग रूम से शुरू हुई थी. इसके बाद दोनों ने ‘ओम शांति ओम’ और ‘तीस मार खान’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है. साल 2004 में शादी की और 2008 में IVF से ट्रिपलेट्स (तीन बच्चे एक साथ) के माता-पिता बने.

Releated Posts

फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ इस दिवाली देगी दस्तक, सिनेमैटिक गाथा का पहला भाग होगा रिलीज

विज़नरी प्रोड्यूसर और फिल्म मेकर नमित मल्होत्रा लेकर आ रहे हैं रामायणम्: पार्ट 1। यह दो हिस्सों में…

ByByNandni Manik Apr 2, 2026

टीवीके प्रमुख विजय आज तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट से नामांकन दाखिल करेंगे, रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

अभिनेता से राजनेता बने और TVK (तमिलगा वेट्ट्रि कझगम) प्रमुख विजय 2 अप्रैल को तिरुचिरापल्ली (पूर्वी) विधानसभा क्षेत्र…

ByByNandni Manik Apr 2, 2026

Bhajanlal Sharma की Narendra Modi से मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर चर्चा

देश में शारदीय नवरात्रि की धूम है और इसी पावन मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top