• Home
  • छत्तीसगढ़
  • घर में अकेली मिली नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
Image

घर में अकेली मिली नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

तखतपुर। घर में अकेली नाबालिग से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 1 दिसंबर 2025 को नाबालिग पीड़िता अपने परिजन के साथ तखतपुर थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि 30 नवंबर की सुबह 11 से 12 बजे के बीच, जब वह घर में अकेली थी, तभी गांव का युवक करन नेताम उर्फ रामनारायण नेताम उसके घर आया। इस दौरान इस दौरान पीड़िता को अकेला पाकर लज्जाभंग की नीयत से उसका हाथ पकड़कर गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। उसके विरोध करने पर आरोपी वहां से भाग गया।

नाबालिग की शिकायत पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी करन नेताम (23 वर्ष), निवासी ग्राम खैरी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 333, 74 बीएनएस तथा धारा 08 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Releated Posts

सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन, नशीले पदार्थ और स्वास्थ्य मिशन पर हंगामे के आसार; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top