• Home
  • अपराध
  • घर में घुसकर अकेली बुजुर्ग महिला से लूट: अज्ञात बदमाशों ने रॉड से हमला कर उन्हें लहूलुहान किया और आभूषण लूटकर फरार हो गए; पुलिस जांच में जुटी है
Image

घर में घुसकर अकेली बुजुर्ग महिला से लूट: अज्ञात बदमाशों ने रॉड से हमला कर उन्हें लहूलुहान किया और आभूषण लूटकर फरार हो गए; पुलिस जांच में जुटी है

जांजगीर-चांपा। जिले के चाम्पा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां बस स्टैंड के पास एक घर में घुसकर चार बदमाशों ने 53 वर्षीय महिला पर ताबड़तोड़ हमला किया और सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, शाम लगभग 6 बजे यह घटना तब हुई, जब परमेश्वरी देवांगन घर में अकेली थीं। चार अज्ञात युवक अचानक घर में घुस आए और बिना कुछ कहे महिला पर लौहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें बुरी तरह पीटने के बाद उनके कान और गले में पहने सोने के आभूषण उतारकर लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

हमले के बाद लहूलुहान हालत में महिला ने किसी तरह अपने परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। खबर मिलते ही चाम्पा पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी भी की गई है। महिला का इलाज कराया जा रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top