• Home
  • छत्तीसगढ़
  • घरों को तोड़ने के विरोध में सड़क पर उतरे विधायक, प्रभावित परिवारों के साथ लगाए ‘जिला प्रशासन होश में आओ’ के नारे
Image

घरों को तोड़ने के विरोध में सड़क पर उतरे विधायक, प्रभावित परिवारों के साथ लगाए ‘जिला प्रशासन होश में आओ’ के नारे

बीजापुर। नए बस स्टैंड के पीछे हाल ही में जिला प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में आज बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने नगर के करीब सात वार्डों का दौरा किया। तोड़े गए मकानों से प्रभावित परिवार के साथ तहसील कार्यालय का घेराव किया। विधायक और पीड़ित परिवार तहसील कार्यालय के सामने जमीन पर बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “तानाशाही नहीं चलेगी”, “जिला प्रशासन होश में आओ” के नारे लगाए गए।

विधायक मंडावी ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और प्रशासन की कार्रवाई को अमानवीय और जनविरोधी बताया। उन्होंने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए लोगों के आशियाने तोड़ना संवेदनहीनता का परिचायक है।

ये हैं चार सूत्रीय मांगें

प्रदर्शन के दौरान विधायक और ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखीं।

  1. तोड़े गए मकानों का उचित मुआवजा तत्काल दिया जाए।
  2. प्रभावित परिवारों को पानी, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।
  3. बेघर हुए परिवारों को पुनः स्थायी रूप से बसाया जाए।
  4. भविष्य में बसे हुए लोगों के घरों को अतिक्रमण के नाम पर न तोड़ा जाए।

मांगें पूरी नहीं हुई तो तेज होगा आंदोलन

धरना-प्रदर्शन के चलते तहसील कार्यालय के आसपास भारी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अमला और पुलिस बल भी तैनात रहा। फिलहाल प्रशासन की ओर से मांगों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ के दूरदराज इलाकों में बाइक से पहुंचे कलेक्टर और एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर किया समाधान

सुकमा. जिले के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, तिजोरी का हैंडल तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम रही

सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

गरियाबंद के गणेश सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दम, NCC प्री-कमीशन कोर्स में छत्तीसगढ़ को दिलाया ऑल इंडिया में पहला स्थान

गरियाबंद। जिले के देवभोग एनसीसी यूनिट के केयरटेकर गणेश सोनी ने ऑल इंडिया एएनओ (Associate NCC Officer) प्री-कमीशन…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, त्वचा और आंखों की समस्याओं के साथ दो दिनों में 465 लोग पहुंचे

 बिलासपुर. होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला. मिलावटी और…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top