• Home
  • छत्तीसगढ़
  • हाल-बेहाल व्यवस्था: खिलाड़ियों के लिए करोड़ों रुपये की लागत से बना सिंथेटिक ट्रैक हैंडओवर से पहले ही दरक गया, ट्रैक पर उग आई झाड़ियाँ
Image

हाल-बेहाल व्यवस्था: खिलाड़ियों के लिए करोड़ों रुपये की लागत से बना सिंथेटिक ट्रैक हैंडओवर से पहले ही दरक गया, ट्रैक पर उग आई झाड़ियाँ

महासमुंद। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए खेलो इंडिया के तहत करोड़ों रुपए की लागत से महासमुंद जिले में बनाया गया सिंथेटिक ट्रैक हैण्ड ओवर से पहले ही क्रेक हो गया है. मैदान पर छोटी-छोटी झाड़ियां उग आई हैं. रही-सही कसर शाम को असामाजिक तत्वों के जमावड़े से पूरी हो जा रही है. खिलाड़ियों ने गुणवत्ताविहिन निर्माण का आरोप लगाते हुए ट्रैक पर फिजूल की गतिविधियों को बंद करने की मांग की है.

महासमुंद जिले के एथलीटों को बारह माह अभ्यास करने व सुविधायुक्त सिंथेटिक ट्रैक उपलब्ध कराने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा खेलो इंडिया के तहत 6 करोड़ 60 लाख एवं जिला खनिज न्यास मद से 1 करोड़ रुपए कुल 7 करोड़ 60 लाख रुपए स्वीकृत हुई. वन विभाग के खेल परिसर में निर्माण होने वाले सिंथेटिक ट्रैक के लिए कार्य एजेंसी छत्तीसगढ़ निर्माण मण्डल संभाग महासमुंद को बनाया गया है.

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल ने वर्ष 2022 में वर्क ऑर्डर जारी करते हुवे मेसर्स आकृति कस्ट्रक्शन रायपुर को ठेका दिया. ठेकेदार ने जनवरी 2023 में सिंथेटिक ट्रैक बनाने का कार्य शुरु किया, जिसे 9 माह में पूर्ण करना था, लेकिन जनवरी 2026 (27 माह बाद भी) तक न तो कार्य पूर्ण हुआ, और न ही किसी विभाग को रखरखाव के लिए हैण्डओवर किया गया है.

आज ट्रैक में कई जगहों पर क्रेक दिखाई दे रहा है. खाली मैदान में छोटे-छोटे झाड़ उग आए हैं. शाम के वक्त असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है. आम लोग ट्रैक पर क्रिकेट, योगा आदि खेल खेलते रहते हैं, जिसके कारण शासन के करोड़ों रुपयों से बना सिंथेटिक ट्रैक बर्बाद हो रहा है, और तीनों जिम्मेदार विभाग (खेल एवं युवा कल्याण विभाग, वन विभाग एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल) आंख मूंदे हैं.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top