• Home
  • छत्तीसगढ़
  • हंगामे के बीच चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, कांग्रेस विधायकों ने सीने पर पोस्टर लगाए…
Image

हंगामे के बीच चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, कांग्रेस विधायकों ने सीने पर पोस्टर लगाए…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन हंगामे के साथ शुरू हुआ. कांग्रेस विधायक अपने सीने पर मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में पोस्टर लगाकर पहुंचे थे, इस पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने आपत्ति जताई. इस पर आसंदी ने व्यवस्था का हवाला देते हुए कांग्रेस विधायकों से पोस्टर-बैनर बाहर निकालकर प्रश्नकाल में शामिल होने को कहा.

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों के सीने पर सत्यमेव जयते का पोस्टर लगाए जाने पर भाजपा विधायकों ने आपत्ति जताई. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने सवाल किया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बता दें कि क्या ऐसी परंपरा रही है. भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने कांग्रेस के दो नेता पोस्टर नहीं लगाए हैं, और बाकी के विधायकों को मजदूर समझकर पोस्टर लगवाकर लाए हैं. इस पर कांग्रेस विधायकों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि आप मजदूर कहकर जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रहे हैं.

इस आसंदी ने सभी सदस्यों से सदन की कार्यवाही में सहयोग करने की बात कहते हुए कहा कि आप सभी वरिष्ठ सदस्य हैं. जिन्होंने भी बैनर-पोस्टर लगाकर रखे हैं, वे बाहर निकालकर सदन की कार्यवाही में शामिल हुए. इस पर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के सवाल करने पर अजय चंद्राकर ने कहा कि व्यवस्था पर कोई सवाल नहीं होता. इस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के हस्ताक्षेप करने पर अजय चंद्राकर ने कहा कि प्रश्नकाल में कोई भाषण नहीं होता है. इस तरह से पक्ष-विपक्ष के बीच नोक-झोंक के बीच आसंदी ने पांच मिनट के लिए स्थगित की.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top