• Home
  • छत्तीसगढ़
  • आईईडी विस्फोट में एसटीएफ जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा
Image

आईईडी विस्फोट में एसटीएफ जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गलगम जंगलों में नक्सलियों के प्लांडेट आईईडी आईईडी की चपेट में आने से एसटीएफ जवान के गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद को हायर सेंटर रेफर किया गया है. घटना की एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने आधिकारिक पुष्टि की है. 

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों की टीम गलगम के घने जंगलों में एरिया डोमिनेशन और सर्चिंग अभियान पर निकले थे. इसी दौरान एसटीएफ के प्रधान आरक्षक निलकंठ सिंह का पैर आईईडी की चेपट में आ गए. धमाके में वह बुरी तरह घायल हुए. साथी जवानों ने उन्हें कैंप में लाया, जहां प्राथमिक इलाज दिया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया. डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है, फिलहाल जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. वहीं इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है.

Releated Posts

सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन, नशीले पदार्थ और स्वास्थ्य मिशन पर हंगामे के आसार; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top