• Home
  • छत्तीसगढ़
  • जनपद पंचायत बड़ेराजपुर के ग्राम पंचायतों में किया गया रात्रि कालीन जनचौपाल का आयोजन
Image

जनपद पंचायत बड़ेराजपुर के ग्राम पंचायतों में किया गया रात्रि कालीन जनचौपाल का आयोजन

कोण्डागांव,

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत स्वीकृत आवासों को समय सीमा में पूर्ण करने एवं आवास निर्माण में हितग्राहियों को आ रही समस्याओं के समाधान के लिये जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत बडेराजपुर के ग्राम पंचायत कोरहोबेडा, कोरगांव एवं होनावड़ी में रात्रिकालीन जन चौपाल और ग्राम पंचायत कोसमी, मचली, कौंदकेरा, कोंगरा, किवडा, पारोंड, धामनपुरी, तितरवंड एवं बैजनपुरी, दिन में जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित हुये। सभी हितग्राहियों से आवास निर्माण में आ रही समस्या और उसके समाधान के साथ ही राजमिस्त्री, ईट, रेत, गिट्टी, सीमेंट की उपलब्धता के पर चर्चा किया गया। शासन द्वारा आवास निर्माण हेतु मिलने वाले राशि का सदुपयोग करते हुये आवास निर्माण में ही लगाये जाने हेतु समझाईस दी गई। जन चौपाल में आवास के साथ-साथ हितग्राहियों को मनेरगा, उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड, स्वच्छ पेयजल सहित शासन की अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बडेराजपुर, विकासखण्ड समन्वयक, तकनीकी सहायक, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top