• Home
  • छत्तीसगढ़
  • जर्जर पुल-पुलियों की मरम्मत का मुद्दा भाजपा विधायक ने उठाया, आसंदी ने कहा—काम नहीं कर पा रहे ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए
Image

जर्जर पुल-पुलियों की मरम्मत का मुद्दा भाजपा विधायक ने उठाया, आसंदी ने कहा—काम नहीं कर पा रहे ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक विक्रम उसेंडी ने कांकेर जिले के जर्जर पुल-पुलियों की मरम्मत का मुद्दा उठाया. संबंधित मंत्री के जवाब पर आसंदी ने काम नहीं कर पा रहे ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड करने की बात कही.

प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक विक्रम उसेंडी ने कांकेर जिले अंतर्गत जर्जर पुल पुलियों के निर्माण की स्वीकृति का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि निर्माण कब तक होगा? क्योंकि पुलिया काफी संकरा है, और अब डेमेज हो गए हैं, रेलिंग भी नहीं हुई है. क्या इसकी वजह से दुर्घटनाएं घटित हुई है? हां तो किस तरीके की व्यवस्था की गई है?

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जो कांकेर जिले से भानुप्रतापपुर पखांजूर की ओर जाने वाली सड़क काफी महत्वपूर्ण है. यह सही है कि आज की अवधि तक यह कार्य पूरा करना चाहिए था. जो कि अनुबंधक के चले जाने की वजह से नहीं हो पाया है. अब तक 134 में से 114 पुल-पुलियों का काम किया गया है. लेकिन जो अनुबंध में शामिल था, उसका निर्माण नहीं किया गया है. मामला उच्च न्यायालय में लंबित है.

उन्होंने बताया कि 11 पुल-पुलिए संकरे हैं, लेकिन विभाग ने उसे ठीक करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की है. सड़कों की स्वीकृति के लिए क्षेत्रीय अधिकारी को पत्र भी लिखा है. मंत्री जी ने निर्माण की घोषणा की है, बजट में शामिल है. एक पुल का काम अप्रैल तक पूरा हो जाएगा. दूसरे के कार्य में भी हम लगे हुए हैं. हम चाहते हैं कि यह निर्माण कार्य जल्द हो जाए.

इस पर विधायक उमेश पटेल ने सवाल किया कि क्या अभी तक कोई दुर्घटना नहीं हुई है? इस पर अरुण साव ने कहा कि

दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, लेकिन विभाग उसके लिए कार्य कर रहे हैं. अब तक दुर्घटना हुई नहीं है. अनुबंधक चला गया है, इसलिए निर्माण नहीं हुआ. शासकीय स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है.

विधायक ने इस पर कहा कि 77/2 जो सड़क है, वहां 5 दुर्घटनाएं हो चुकी है. 30 अप्रैल, 11 नवंबर, दिसम्बर, इस तरह से 5 घटनाएं है. लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन विभाग के उत्तर में कुछ भी नहीं हुआ है, यह कहना यह गलत जानकारी है. इस पर आसंदी ने कहा कि जो भी जानकारी है वो आप उपलब्ध करा दीजिए.

इस पर विधायक ने कहा कि स्थल पर दुर्घटना हुई है, इन्हें स्वीकार तो करना चाहिए. मैं यह पूरी जानकारी पटल पर रखना चाहता हूं.. इस पर आसंदी ने कहा कि जो ठेकेदार कार्य नहीं कर पा रहे उन्हें ब्लैक लिस्टेड करना चाहिए. मंत्री अरुण साव ने कहा कि थाने से दुर्घटना होने की जानकारी नहीं आई है, लेकिन मैं आपकी बात को स्वीकार करता हूं. मैने शुरू से स्वीकार किया है कि महत्वपूर्ण रोड है, इसके मरम्मत के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top