• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कड़ाके की ठंड के बीच नए साल का स्वागत होगा… आज उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में शीतलहर चलने की संभावना है, वहीं बलरामपुर-रामानुजगंज में तापमान गिरकर 2.5 डिग्री तक पहुंच गया
Image

कड़ाके की ठंड के बीच नए साल का स्वागत होगा… आज उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में शीतलहर चलने की संभावना है, वहीं बलरामपुर-रामानुजगंज में तापमान गिरकर 2.5 डिग्री तक पहुंच गया

रायपुर. प्रदेश के जिलों के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं. प्रदेश के बलरामपुर-रामानुजगंज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. सरगुजा के प्रमुख पर्यटन केंद्र मैनपाट में भी हर रोज पाला पड़ रहा है. वहीं राजधानी रायपुर के माना में पारा 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. राजधानी के कई इलाकों में भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहा. हालांकि रायपुर में न्यूनतम 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. तापमान गिरने से राजधानी में दिन में भी ठंडी हवा चलती रही और ठंड का अहसास हो रहा था.

जानकारी के अनुसार उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है. मंगलवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया रहा. प्रदेश में सबसे कम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं सरगुजा में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस, कोरिया में 5.6 डिग्री, सूरजपुर में 3.9 डिग्री, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 6 डिग्री, कोरबा में 8.7 डिग्री, मुंगेली में 6.8 डिग्री, राजनांदगांव में 8.5 डिग्री, दुर्ग में 8.2 डिग्री, बस्तर में 9 डिग्री, बालोद में 10.6 डिग्री, रायपुर में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उधर, अंबिकापुर में 3.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान अब तक का सबसे कम है और इसी के साथ ही 30 दिसंबर सबसे ठण्डा रहा. न्यूनतम तापमान के जमाव बिंदू पर पहुंच जाने से अंबिकापुर सहित आसपास के इलाकों में भी मंगलवार को ओस की बूंद जमने से पाला पड़ा, वहीं पहाड़ी इलाकों में भी जबरदस्त पाला पड़ने से एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर बिछी रही.मौसम विभाग की और से अगले 24 घंटों के दौरान मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में शील लहर चलने की संभावना जताई गई है. साथ ही अगले 4 दिनों में पूरे प्रदेश का पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के आसार हैं.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में बुधवार को सुबह के वक्त कुहासा रहने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top