• Home
  • छत्तीसगढ़
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे… मुख्यमंत्री साय आज कवर्धा के दौरे पर रहेंगे… भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक होगी… क्या सरकार कुख्यात नक्सलियों के मामलों को भी वापस लेगी : बैज
Image

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे… मुख्यमंत्री साय आज कवर्धा के दौरे पर रहेंगे… भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक होगी… क्या सरकार कुख्यात नक्सलियों के मामलों को भी वापस लेगी : बैज

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह 10:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे. वहां आयोजित बैठक में होंगे शामिल. 12:30 बजे भाजपा कार्यालय से रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलिपैड के लिए प्रस्थान करेंगे. हेलिपैड रायपुर से कबीरधाम के लिए रवाना होंगे. इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय, घोंटिया कबीरधाम पहुंचेंगे. यहां सीएम नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम की शिला स्थापना करेंगे. दोपहर 03:25 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलिपैड पहुंचेंगे. शाम 5.00 बजे न्यू सर्किट हाउस जाएंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5.35 बजे सीएम हाउस रवाना होंगे.

भाजपा कार्यालय में SIR और संगठन विस्तार पर अहम बैठक

भाजपा कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में आज बड़ी बैठक होने जा रही है. राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग पदाधिकारियों की बैठक लेंगे. सबसे पहले भाजपा महामंत्रियों की बैठक होगी. इसके बाद प्रदेशभर के नेताओं के साथ बैठक की जाएगी, जिसमें सांसद और विधायक के अलावा जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे. एसआईआर और संगठन विस्तार पर चर्चा होगी.यपुर. केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुचेंगे. वह शुक्रवार 12 दिसंबर की रात लगभग 10 बजे दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचेंगे. माना एयरपोर्ट से वे सीधे मेफेयर रिसोर्ट जाएंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे. शनिवार दोपहर 1.30 बजे शाह रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे और 2.45 बजे पहुंचकर बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में 4.45 बजे तक शामिल रहेंगे. कार्यक्रम के बाद वे जगदलपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.

रायपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कैबिनेट के ताजा निर्णयों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आत्मसमर्पित नक्सलियों के आपराधिक प्रकरण वापस लेने के फैसले को दुर्भाग्यजनक करार दिया. उन्होंने पूछा कि क्या झीरम कांड, ताड़मेटला, रानीबोदली, एडसमेटा जैसे नरसंहार में शामिल नक्सलियों के आपराधिक प्रकरण वापस होंगे? उन्होंने आरोप लगाया कि नक्सली व सामान्य घटना में पहले से जेल में बंद नक्सलियों के खिलाफ आज तक चार्टशीट दाखिल नहीं कर पाई है. पहले ऐसे नक्सलियों के बारे में सरकार को अपना मत स्पष्ट करना चाहिए. बैज ने यह भी कहा कि सरकार को नक्सल नीति व पुनर्वास नीति बनाने का अधिकार है, लेकिन सरकार को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि जिन निर्दोष आदिवासियों को नक्सली बताकर सरकार ने जेल में बंद कर रखा है, उनके बारे में कब फैसला लेगी.

रायपुर में आज के कार्यक्रम 

काव्य गोष्ठी

संस्थान- छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल

स्थान- वृंदावन हॉल, सिविल लाइन

समय- दोपहर 3 बजे से

सुकमा. छत्तीसगढ़ सीमा से सटे आंध्र प्रदेश के मारेडमिल्ली घाट में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. प्राइवेट ट्रेवल्स बस के खाई में गिरने से 8 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कई यात्री घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए चिंतूर अस्पताल भेजा जा रहा है. (छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा पर दर्दनाक हादसा)

सुकमा. छत्तीसगढ़ सीमा से सटे आंध्र प्रदेश के मारेडमिल्ली घाट में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. प्राइवेट ट्रेवल्स बस के खाई में गिरने से 8 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कई यात्री घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए चिंतूर अस्पताल भेजा जा रहा है. (छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा पर दर्दनाक हादसा)

Releated Posts

छत्तीसगढ़ के दूरदराज इलाकों में बाइक से पहुंचे कलेक्टर और एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर किया समाधान

सुकमा. जिले के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, तिजोरी का हैंडल तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम रही

सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

गरियाबंद के गणेश सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दम, NCC प्री-कमीशन कोर्स में छत्तीसगढ़ को दिलाया ऑल इंडिया में पहला स्थान

गरियाबंद। जिले के देवभोग एनसीसी यूनिट के केयरटेकर गणेश सोनी ने ऑल इंडिया एएनओ (Associate NCC Officer) प्री-कमीशन…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, त्वचा और आंखों की समस्याओं के साथ दो दिनों में 465 लोग पहुंचे

 बिलासपुर. होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला. मिलावटी और…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top