• Home
  • छत्तीसगढ़
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज छत्तीसगढ़ आएंगे; भाजपा की महिला नेता दिल्ली जाएंगी, युंका करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस; दिल्ली दौरे से लौटेंगे बघेल और बैज
Image

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज छत्तीसगढ़ आएंगे; भाजपा की महिला नेता दिल्ली जाएंगी, युंका करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस; दिल्ली दौरे से लौटेंगे बघेल और बैज

रायपुर. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एकदिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री चौहान सुबह 10.15 बजे दिल्ली से इंडिगो की उड़ान द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहां से हेलीकॉप्टर से डोंगरगढ़ (जिला राजनांदगांव) जाएंगे. जहां  वे प्रतिभास्थली स्कूल परिसर में आयोजित अखिल भारतीय विश्वगुरु जैनाचार्य विद्यासागर समाधि स्मारक महोत्सव में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद मंत्री शाम को रायपुर लौटकर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे. 

कार्यशाला में दिल्ली जाएंगी भाजपा की नेत्रियां

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महिला समन्वय समिति की बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन आज दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में किया जाएगा. इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेंडी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा विभा अवस्थी, महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से शामिल होंगी. बैठक एवं कार्यशाला के दौरान महिला सशक्तिकरण, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी.

युवा कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

राजधानी के शंकर नगर स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में युवा कांग्रेस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है. प्रेस कॉन्फ्रेंस को प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया, डॉ. मोनिका मंडेर प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा संबोधित करेंगे. दोपहर 2 बजे प्रेस वार्ता होगी.

दिल्ली दौरे से लौटेंगे बघेल दीपक बैज

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज आज दिल्ली दौरे से वापस लौटेंगे है. बघेल दोपहर 01:45 को लौटेंगे. वहीं बैज सुबह 10 बजे छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली से IGI एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे. दोपहर 12:10 बजे IGI एयरपोर्ट नई दिल्ली से रायपुर लौटेंगे. दोपहर 02:05 बजे स्वामी विवेकाननंद विमानतल रायपुर पहुचेंगे. एयरपोर्ट पर दिल्ली में आगामी कार्ययोजना को लेकर हुई चर्चा पर मीडिया को जानकारी देंगे.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top