• Home
  • छत्तीसगढ़
  • केरल में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, CM साय ने बताया घटना को बेहद अमानवीय और दुर्भाग्यपूर्ण
Image

केरल में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, CM साय ने बताया घटना को बेहद अमानवीय और दुर्भाग्यपूर्ण

रायपुर। केरल के पालक्काड जिले में बीते 17 दिसंबर को भीड़ ने छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर को बांग्लादेशी घुसपैठिया समझकर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद देशभर में आक्रोश है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हृदयविदारक घटना को लेकर गहरा दुःख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केरल के पालक्काड में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर रामनारायण बघेल के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण और अत्यंत अमानवीय घटना से वे गहराई से व्यथित हैं। किसी भी निर्दोष नागरिक के साथ इस प्रकार की हिंसा सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली है।

₹5 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा

बता दें कि मुख्यमंत्री साय ने इस मामले में पीड़ित परिवार को ₹5 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि परिजनों को तत्काल केरल भेजा गया है और रामनारायण बघेल के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक उनके गृह ग्राम लाने की व्यवस्था की गई है। पार्थिव शरीर कल हवाई जहाज़ से छत्तीसगढ़ लाया जाएगा।मुख्यमंत्री ने केरल सरकार से अनुरोध किया है कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

केरल के पालक्काड जिले में चोरी की एक घटना के बाद संदिग्धों की तलाश के दौरान यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के करही गांव निवासी दलित प्रवासी मजदूर रामनारायण बघेल (31) को स्थानीय लोगों ने गलत पहचान के चलते बांग्लादेशी समझकर भीड़ द्वारा पीट दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। रामनारायण 13 दिसंबर को रोज़गार की तलाश में केरल गए थे और एक निर्माण स्थल पर दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच जारी है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top