• Home
  • छत्तीसगढ़
  • खरसिया कार्बन प्लांट में दर्दनाक हादसा: पिता-पुत्र और 9 माह की बच्ची समेत चार की मौत, मुआवजे की मांग पर हाईवे जाम
Image

खरसिया कार्बन प्लांट में दर्दनाक हादसा: पिता-पुत्र और 9 माह की बच्ची समेत चार की मौत, मुआवजे की मांग पर हाईवे जाम

रायगढ़। खरसिया के मंगल कार्बन प्लांट में हुए भीषण ब्लास्ट की घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। इलाज के दौरान 9 माह की मासूम के बाद 11 फरवरी को तीन अन्य लोगों ने दम तोड़ दिया। पिता, पुत्र एवं 9 माह की मासूम बच्ची की मौत एक ही परिवार पर असहनीय आघात है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर नेशनल हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया है। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहा है।

परिजनों का कहना है कि घटना के बाद उन्हें संतोषजनक न्याय एवं पर्याप्त मुआवजा नहीं मिला है। कंपनी प्रबंधन ने कुल ₹12–12 लाख (प्रत्येक मृतक के लिए) मुआवजा राशि की घोषणा की है। हमारी मांग है कि प्रत्येक मृतक के बदले कम से कम ₹50–50 लाख मुआवजा दिया जाए। साथ ही परिवार के एक सदस्य को स्थायी रोजगार एवं पुनर्वास पैकेज प्रदान किया जाए। परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद प्लांट प्रबंधन द्वारा FIR वापस लेने एवं बयान बदलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, 5 फरवरी को खरसिया थाना क्षेत्र के बानीपाथर स्थित मंगल कार्बन प्लांट में काम के दौरान बड़ा हादसा हुआ था। फर्नेस को खोलते ही आग का तेज प्रेशर बाहर निकला और पास में काम कर रहे 8 मजदूर उसकी चपेट में आ गए। इस प्लांट में पुराने टायर पिघलाकर काला तेल निकाला जाता है, जो रोड बनाने के काम आता है। आरोप है कि फर्नेस को ठंडा किए बिना खोला गया। मजदूरों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए। इसी लापरवाही की वजह से यह भयावह हादसा हुआ। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से झुलसे थे। सभी घायलों का इलाज रायपुर में चल रहा था। इलाज के दौरान 9 फरवरी को सबसे पहले 9 माह की मासूम बच्ची भूमि खड़िया ने दम तोड़ा।

अब उपचार के दौरान उसके पिता शिव खड़िया (27 वर्ष) समेत साहेब लाल खड़िया (45 वर्ष), इंदीवर (19 वर्ष) ने भी दम तोड़ दिया है। भूमि, शिव एवं साहेब लाल एक ही परिवार के सदस्य थे, पिता, पुत्र एवं 9 माह की मासूम बच्ची की मौत एक ही परिवार पर असहनीय आघात है। अन्य घायल मजदूरों का उपचार रायपुर स्थित Kalda Burns & Plastic Surgery Centre में जारी है, जिनकी स्थिति अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

इन गंभीर घायलों का चल रहा इलाज

  • उदाशिनी खड़िया (25 वर्ष) – 30–40% झुलसी
  • कौशल (25 वर्ष) – 70–80% झुलसे
  • प्रिया (32 वर्ष) – 70–80% झुलसी

घायल अब भी जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

FIR दर्ज, दबाव के आरोप

घटना के संबंध में FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि प्लांट प्रबंधन द्वारा पीड़ित परिवारों पर FIR वापस लेने और बयान बदलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित परिवारों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इसके अलावा पर्याप्त मुआवजा देने समेत अन्य मांगें रखी गई है।

प्रमुख मांगें

  • मृतकों के परिजनों को 50 लाख मुआवजा और सरकारी सहायता दी जाए।
  • परिवार के एक सदस्य को सरकारी/स्थायी नौकरी दी जाए।
  • सभी घायलों के इलाज का पूरा खर्च प्लांट प्रबंधन से वसूला जाए।
  • FIR वापस लेने के दबाव की न्यायिक/उच्चस्तरीय जांच हो।
  • जिम्मेदार अधिकारियों व प्लांट प्रबंधन पर कठोर आपराधिक कार्रवाई की जाए।
  • पीड़ित परिवारों को सुरक्षा प्रदान की जाए।

पीड़ित परिवारों की मांगों पर चर्चा जारी : कलेक्टरइस मामले में लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत करते हुए रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा, हादसा में घायल 4 लोगों की मौत हुई है। परिजनों के पास मौके पर हमारी टीम पहुंच गई है। पीड़ित परिवारों की मांगों पर चर्चा जारी है। बहुत ही जल्द मांगें पूरी होगी।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top