• Home
  • अपराध
  • खेत में अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में मचा हड़कंप
Image

खेत में अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां परसदा गांव के खेत में एक अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, खेत की ओर से बदबू आने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और देखा कि एक सड़ी-गली लाश पड़ी हुई है। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई।

पुलिस के अनुसार, शव करीब एक सप्ताह पुराना है और पूरी तरह से डीकंपोज़ हो चुका है। FSL और सीन ऑफ क्राइम की उपस्थिति में शव का निरीक्षण किया गया और उसे चंदुलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज कच्चांदुर पीएम के लिए भेजा गया है।

शव की पहचान के लिए आसपास के थानों को निर्देश दिए गए हैं और पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। महिला की उम्र लगभग 40-45 वर्ष बताई जा रही है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top