• Home
  • छत्तीसगढ़
  • किन्नर समाज के लिए विशेष वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित
Image

किन्नर समाज के लिए विशेष वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

रायगढ़, किन्नर समाज को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रणी बैंक रायगढ़ द्वारा रायगढ़ में विशेष वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (डीएफएस) के निर्देशानुसार वित्तीय समावेशन अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य किन्नर समाज को सुरक्षित और औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ना है।

शिविर में प्रतिभागियों को बचत खाता खोलने की प्रक्रिया, बचत का महत्व, बजट बनाना, निवेश के सिद्धांत, निवेश में सुरक्षा, तरलता एवं लाभप्रदता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान वित्तीय साक्षरता के मूलभूत सिद्धांतों- कमाना, खर्च करना, उधार लेना, बचत, निवेश एवं बीमा सुरक्षा के बारे में सरल एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही किन्नर समाज को स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया तथा बैंकों द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

शिविर में डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा, साइबर सुरक्षा और धोखाधड़ी से बचाव पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री कमल किशोर सिंह ने साइबर फ्रॉड की स्थिति में टोल फ्री नंबर 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की जानकारी साझा की। शिविर में श्री राजकुमार शर्मा, एफएलसी काउंसलर ने भी सहभागिता करते हुए वित्तीय निर्णयों से जुड़ी महत्वपूर्ण सलाह दी।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ के दूरदराज इलाकों में बाइक से पहुंचे कलेक्टर और एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर किया समाधान

सुकमा. जिले के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, तिजोरी का हैंडल तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम रही

सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

गरियाबंद के गणेश सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दम, NCC प्री-कमीशन कोर्स में छत्तीसगढ़ को दिलाया ऑल इंडिया में पहला स्थान

गरियाबंद। जिले के देवभोग एनसीसी यूनिट के केयरटेकर गणेश सोनी ने ऑल इंडिया एएनओ (Associate NCC Officer) प्री-कमीशन…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, त्वचा और आंखों की समस्याओं के साथ दो दिनों में 465 लोग पहुंचे

 बिलासपुर. होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला. मिलावटी और…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top