• Home
  • छत्तीसगढ़
  • किसान हितैषी शासन की योजनाओं से सुदूर वनांचल में खुशहाली
Image

किसान हितैषी शासन की योजनाओं से सुदूर वनांचल में खुशहाली

रायपुर, सही दिशा, सतत परिश्रम और शासन की किसान हितैषी योजनाओं के प्रभावी सहयोग से आज सुदूर वनांचल क्षेत्रों के किसान परिवार भी आत्मनिर्भरता और प्रगति के मार्ग पर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। कांकेर जिले के ग्राम टेमरूपानी का मंडावी परिवार इसका प्रमाण है। ग्राम टेमरूपानी निवासी किसान श्री विजय मंडावी ने बताया कि उनके पिता के पास कुल 15 एकड़ कृषि भूमि है, जिस पर पूरा परिवार मिलकर खेती करता है। हाल ही में उन्होंने धान खरीदी केंद्र भैंसासुर में 150 क्विंटल धान का विक्रय किया, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। छह सदस्यीय परिवार में माता-पिता पूर्ण रूप से कृषि कार्य से जुड़े हैं और परिश्रमपूर्वक पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

कृषि से प्राप्त आय से मंडावी परिवार ने न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल की है, बल्कि शिक्षा को भी प्राथमिकता दी है। विजय स्वयं फार्मेसी की पढ़ाई कर रहे हैं, उनका छोटा भाई आईटीआई तथा छोटी बहन बी.कॉम की शिक्षा प्राप्त कर रही है। सुदूर वनांचल क्षेत्र में निवास के बावजूद शिक्षा के प्रति यह प्रतिबद्धता समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। विजय ने बताया कि कृषि आय से ट्रैक्टर की किश्त का भुगतान किया जा रहा है तथा भविष्य में इसी आय से परिवार की शिक्षा एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति की जाएगी। उन्होंने किसानों के कल्याण हेतु संचालित शासकीय योजनाओं के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। 

Releated Posts

छत्तीसगढ़ के दूरदराज इलाकों में बाइक से पहुंचे कलेक्टर और एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर किया समाधान

सुकमा. जिले के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, तिजोरी का हैंडल तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम रही

सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

गरियाबंद के गणेश सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दम, NCC प्री-कमीशन कोर्स में छत्तीसगढ़ को दिलाया ऑल इंडिया में पहला स्थान

गरियाबंद। जिले के देवभोग एनसीसी यूनिट के केयरटेकर गणेश सोनी ने ऑल इंडिया एएनओ (Associate NCC Officer) प्री-कमीशन…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, त्वचा और आंखों की समस्याओं के साथ दो दिनों में 465 लोग पहुंचे

 बिलासपुर. होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला. मिलावटी और…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top