• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कोरिया जिले में बिजली उपभोक्ताओं में 362 प्रतिशत की वृद्धि : पारेषण-वितरण अधोसंरचना में अभूतपूर्व विस्तार
Image

कोरिया जिले में बिजली उपभोक्ताओं में 362 प्रतिशत की वृद्धि : पारेषण-वितरण अधोसंरचना में अभूतपूर्व विस्तार

रायपुर,

कोरिया जिले में बिजली उपभोक्ताओं में 362 प्रतिशत की वृद्धि : पारेषण-वितरण अधोसंरचना में अभूतपूर्व विस्तार
कोरिया जिले में बिजली उपभोक्ताओं में 362 प्रतिशत की वृद्धि : पारेषण-वितरण अधोसंरचना में अभूतपूर्व विस्तार

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत अंबिकापुर क्षेत्र में शामिल कोरिया जिले में बीते 25 वर्षों के दौरान विद्युत पारेषण एवं वितरण अधोसंरचना का उल्लेखनीय और सतत विकास हुआ है। निरंतर, सुरक्षित एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति के परिणामस्वरूप जिले में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है।

वर्ष 2000 में, जब वर्तमान मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला भी कोरिया जिले में शामिल था तथा जिले का क्षेत्रफल 6,228 वर्ग किलोमीटर था, उस समय कुल विद्युत उपभोक्ता (एलटी एवं एचटी) 25,922 थे। सितंबर 2022 में नए जिले के गठन के बाद कोरिया जिले का क्षेत्रफल घटकर 2,002 वर्ग किलोमीटर रह गया, इसके बावजूद विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 94,065 हो गई है। उपभोक्ताओं की संख्या में यह वृद्धि लगभग 362 प्रतिशत है। इसी अवधि में निम्नदाब उपभोक्ता 11,617 से बढ़कर 48,965 हो गए हैं। बीपीएल कनेक्शन 4,354 से बढ़कर 21,026, घरेलू कनेक्शन 9,776 से बढ़कर 21,425 तथा सिंचाई पंप कनेक्शन 157 से बढ़कर 2,634 हो गए हैं।

बढ़ती मांग के अनुरूप अधोसंरचना का व्यापक विस्तार किया गया है। 132/33 केवी उपकेंद्रों की संख्या शून्य से बढ़कर 1, 33/11 केवी उपकेंद्र 2 से बढ़कर 10 तथा पावर ट्रांसफार्मर 3 से बढ़कर 15 हो गए हैं। वितरण ट्रांसफार्मर 338 से बढ़कर 1,988, उच्चदाब लाइनें 897 किलोमीटर से बढ़कर 2,072 किलोमीटर तथा निम्नदाब लाइनें 449 किलोमीटर से बढ़कर 2,636 किलोमीटर हो गई हैं। निर्बाध आपूर्ति के लिए 5 वितरण केंद्रों से 45,675 उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिल रहा है। इन प्रयासों से कोरिया जिले में शत-प्रतिशत ग्राम विद्युतीकरण का लक्ष्य लगभग पूर्ण हो चुका है।

Releated Posts

सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन, नशीले पदार्थ और स्वास्थ्य मिशन पर हंगामे के आसार; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top