• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कुत्ते को बचाने की कोशिश में पलटी कार: व्यापारी की मौके पर मौत, पत्नी और दो बच्चों की हालत गंभीर
Image

कुत्ते को बचाने की कोशिश में पलटी कार: व्यापारी की मौके पर मौत, पत्नी और दो बच्चों की हालत गंभीर

बालोद। जिले के लोहाराथाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा संबलपुर नर्सरी के पास उस समय हुआ, जब सामने अचानक आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार परिवार बालोद से देवरीपसौद स्थित अपने घर जा रहा था। रास्ते में संबलपुर नर्सरी के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कार चला रहे व्यापारी भूपेंद्र गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद मौके पर मौजुद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार के शीशे तोड़कर अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाला और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला राघोनवागांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत बताई जा रही हैं। फिलहाल उनका और दोनों बच्चों का इलाज अस्पताल में जारी है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर लोहाराथाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top