• Home
  • Uncategorized
  • लाला जगदलपुरी की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन
Image

लाला जगदलपुरी की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के महान साहित्यकार लाला जगदलपुरी की जयंती (17 दिसम्बर) पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लाला जगदलपुरी जी ने साहित्य को माध्यम बनाकर बस्तर की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और लोकजीवन को देशभर में पहचान दिलाई।

हिन्दी के साथ-साथ हल्बी, भतरी और छत्तीसगढ़ी भाषाओं में किया गया उनका सृजन बस्तर की आत्मा और संवेदनाओं का सशक्त साहित्यिक दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि “बस्तर : इतिहास एवं संस्कृति” और “बस्तर की लोक कथाएँ” जैसी कृतियाँ बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को समझने की दृष्टि से अमूल्य हैं और आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. सुन्दरलाल शर्मा आंचलिक साहित्य अलंकरण से सम्मानित लाला जगदलपुरी जी की साहित्यिक विरासत छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर है। उनका जीवन और कृतित्व सदैव समाज को संस्कृति से जोड़ने और उसे सहेजने की प्रेरणा देता रहेगा।

Releated Posts

उन्नत जनपद पंचायत पर 5 राज्यों के सीईओ एवं बीडीओ का प्रशिक्षण संपन्न

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास संस्थान, ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण विकास…

ByByNandni Manik Feb 6, 2026

महिला के इलाज में लापरवाही के मामले में डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधक गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय में पेश कर भेजा जेल…

दुर्ग। दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत के मामले में…

ByByNandni Manik Jan 23, 2026

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन कड़ाके की ठंड का असर, शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट

रायपुर. पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ की ठंड शीतलहर…

ByByNandni Manik Jan 6, 2026

तखतपुर विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान 11 हजार मतदाताओं को नोटिस, 48 हजार नाम हटाए गए

तखतपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तखतपुर में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के दौरान बड़ी संख्या में…

ByByNandni Manik Jan 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top