• Home
  • छत्तीसगढ़
  • महासमुंद जिले के 182 धान उपार्जन केन्द्रों में अब तक 97,213 मीट्रिक टन धान की ख़रीदी हो चुकी है
Image

महासमुंद जिले के 182 धान उपार्जन केन्द्रों में अब तक 97,213 मीट्रिक टन धान की ख़रीदी हो चुकी है

रायुपर, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य सरकार की मंशानुरूप जिले में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। आज धान खरीदी का 12 वां दिन है। जिले के सभी 182 धान उपार्जन केन्द्रों में आज दिनांक तक 97 हजार 213 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसी क्रम में जिले के ग्रामीण सेवा सहकारी समिति झालखम्हरिया धान उपार्जन केंद्र में विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी सुगमता से जारी है। झालखम्हरिया के केंद्र प्रबंधक श्री भोजराम साहू ने बताया कि धान खरीदी का कार्य बिना किसी व्यवधान के जारी है। अधिकांश किसान पहले से ही ऑनलाइन टोकन कटवाकर निर्धारित समय पर धान लेकर केंद्र पहुंच रहे हैं, इससे खरीदी प्रक्रिया तेज़, सरल और भीड़ रहित है।

टोकन व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है एवं ऑनलाइन

     झालखम्हरिया उपार्जन केन्द्र में धान बेचने आए ग्राम मांगरा के किसान श्री भागवत साहू ने 42 क्विंटल धान बेचकर खरीदी प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन टोकन प्रणाली से उन्हें केंद्र पर इंतजार नहीं करना पड़ा और पूरी प्रक्रिया सहज सरल होे गई है। इसी तरह झालखम्हरिया के किसान श्री शिवचरण साहू ने 107 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि वे निर्धारित समय पर पहुंचे और बिना किसी परेशानी के खरीदी प्रक्रिया संपन्न की। यहां पहुंचे अन्य किसानों ने बताया कि इस बार टोकन व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है एवं ऑनलाइन है। 

धान खरीदी केन्द्र में बारदाने की कोई कमी नहीं

     धान खरीदी केन्द्र में तौलाई सही हो रही है, बारदाने की कोई कमी नहीं है और सरकार की व्यवस्थाओं से किसान पूरी तरह संतुष्ट हैं। कृषक श्री भागवत एवं श्री शिवचरण सहित अनेक किसानों ने ऑनलाइन टोकन व्यवस्था व खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए राज्य शासन की सराहना करते हुए धन्यवाद किया है।

Releated Posts

सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन, नशीले पदार्थ और स्वास्थ्य मिशन पर हंगामे के आसार; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top