• Home
  • Uncategorized
  • मंडी अधिनियम के अंतर्गत पांच संस्थानों से 138.50 क्विंटल धान जब्त किया गया
Image

मंडी अधिनियम के अंतर्गत पांच संस्थानों से 138.50 क्विंटल धान जब्त किया गया

रायपुर,

मंडी अधिनियम के तहत पांच संस्थानों से 138.50 क्विंटल धान जब्त

बिलासपुर जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा सघन कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर के निर्देशानुसार संयुक्त जांच दल द्वारा छापामार कार्रवाई करते हुए पांच संस्थानों से 138.50 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत सवा चार लाख रुपये से अधिक है।

संयुक्त जांच दल द्वारा कृषि उपज मंडी समिति तखतपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरौटीकापा में जितेन्द्र साहू के संस्थान से 30 क्विंटल, ग्राम गोबंद में सीताराम साहू के संस्थान से 30 क्विंटल, ग्राम सकरा में अमरदास मानिकपुरी के संस्थान से 20 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। इसी प्रकार कृषि उपज मंडी समिति जयरामनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुनवानी स्थित दिव्या किराना स्टोर से 32 क्विंटल तथा ग्राम बिनोरी में श्री रामजी चतुर्वेदी के संस्थान से 26.50 क्विंटल धान जब्त किया गया।

इन संस्थानों में अवैध रूप से धान का भंडारण पाए जाने पर खाद्य एवं मंडी विभाग द्वारा मंडी अधिनियम के अंतर्गत जब्ती की कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी की संपूर्ण अवधि के दौरान इस प्रकार की छापामार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Releated Posts

उन्नत जनपद पंचायत पर 5 राज्यों के सीईओ एवं बीडीओ का प्रशिक्षण संपन्न

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास संस्थान, ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण विकास…

ByByNandni Manik Feb 6, 2026

महिला के इलाज में लापरवाही के मामले में डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधक गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय में पेश कर भेजा जेल…

दुर्ग। दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत के मामले में…

ByByNandni Manik Jan 23, 2026

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन कड़ाके की ठंड का असर, शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट

रायपुर. पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ की ठंड शीतलहर…

ByByNandni Manik Jan 6, 2026

तखतपुर विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान 11 हजार मतदाताओं को नोटिस, 48 हजार नाम हटाए गए

तखतपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तखतपुर में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के दौरान बड़ी संख्या में…

ByByNandni Manik Jan 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top