• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मीत ब्रदर्स की शानदार प्रस्तुति ने सिरपुर महोत्सव 2026 के समापन को बनाया यादगार
Image

मीत ब्रदर्स की शानदार प्रस्तुति ने सिरपुर महोत्सव 2026 के समापन को बनाया यादगार

महासमुंद सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 2026 का भव्य एवं यादगार समापन प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर एवं बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मीत ब्रदर्स, मुंबई की शानदार प्रस्तुति के साथ हुआ।
अंतिम दिवस की रात्रि मीत ब्रदर्स मनमीत सिंह-हरमीत सिंह एवं खुशबू ग्रेवाल ने अपने सुपरहिट और भावनात्मक गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके बेबी डॉल, चिट्टियां कलाइयां, मैं तेरा बॉयफ्रेंड”, “आ तो सही”, जैसे लोकप्रिय गीतों पर पूरा पंडाल झूम उठा। उनकी सुमधुर आवाज़ और ऊर्जावान प्रस्तुति ने समापन समारोह को अविस्मरणीय बना दिया। मीत ब्रदर्स की प्रस्तुति के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह और उल्लास देखने को मिला। युवा वर्ग से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने संगीत की इस संगीतमय शाम का भरपूर आनंद लिया।

इससे पूर्व दोपहर 2 बजे से विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भव्य आयोजन हुआ। कुमारी आसना द्वारा भावपूर्ण कत्थक, आंचल पाण्डेय की मनमोहक ओडिसी प्रस्तुति, बिहान लोक कला मंच द्वारा ऊर्जावान पंथी नृत्य, एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों द्वारा पारंपरिक बस्तरिहा नृत्य, नानगांव बोहधन एवं साध्वी सेवा मगरपाली द्वारा प्रस्तुत डंडा नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं लोक कला मंच कन्हारपुरी की सोलह सिंगार प्रस्तुति, किशोर हम्पीहोली का प्रभावशाली प्रदर्शन, स्वर संगम सांस्कृतिक मंच नागपुर द्वारा प्रस्तुत आम्रपाली नृत्य नाटक तथा सावित्री कहार लोक कला मंच रायपुर की लोक साधना प्रस्तुति ने भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्ध परंपरा का जीवंत प्रदर्शन किया। लोक साधना एवं पारंपरिक प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 2026 का सफल और भव्य समापन हुआ।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top