• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मिलेट बार से कुपोषण पर वार, बच्चों के बेहतर पोषण की दिशा में पहल
Image

मिलेट बार से कुपोषण पर वार, बच्चों के बेहतर पोषण की दिशा में पहल

रायपुर,

मिलेट बार से कुपोषण पर प्रहार, बच्चों के बेहतर पोषण की ओर बढ़ता कदम

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण के उन्मूलन के लिए महासमुंद जिले में प्रभावी पहल की जा रही है।

 आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 6 माह से 6 वर्ष तक के लक्षित 14 हजार 172 कुपोषित बच्चों को अतिरिक्त पौष्टिक आहार के रूप में मिलेट बार प्रदान किया जा रहा है। यह पहल बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने और उनके समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री टिक्वेन्द्र जटवार ने बताया कि कुपोषित बच्चों के सही विकास और कुपोषण की रोकथाम के लिए उच्च प्रोटीन युक्त आहार बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से लक्षित बच्चों को आंगनवाड़ी केन्द्रों में सप्ताह में छह दिन सोमवार से शनिवार तक, माह में कुल 26 दिवस प्रति हितग्राही प्रतिदिन 20 ग्राम मिलेट बार दिया जा रहा है।मिलेट बार फाइबर, प्रोटीन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने में सहायक है। यह बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ उनके समुचित विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अधिकारियों ने बताया कि बच्चे के 6 माह पूर्ण होने के बाद यदि उसे पर्याप्त ऊपरी आहार नहीं मिलता, तो उसके पोषण और विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए शुरुआती अवस्था में संतुलित और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर तरीके से हो सके।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पूरक पोषण आहार कार्यक्रम के अंतर्गत वर्तमान में आंगनवाड़ी केन्द्रों में 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को पौष्टिक गर्म भोजन भी प्रदान किया जा रहा है। इस प्रकार की पहलें कुपोषण के खिलाफ प्रभावी रणनीति बनकर बच्चों के स्वस्थ भविष्य की नींव मजबूत कर रही हैं।

Releated Posts

घर से लापता लड़की विवाह के लिए मंदिर पहुंची, लड़के की मां जो सिक्योरिटी गार्ड हैं वहां मिली, दोनों पक्षों में भड़की मारपीट

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से लापता हुई एक लड़की मां सर्वमंगला मंदिर में एक युवक…

ByByNandni Manik Mar 13, 2026

कोरबा में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा किया, कार से दुकान में घुसा और मारपीट की

कोरबा। पूर्व गृहमंत्री के पुत्र ने नशे की हालत में पहले डिजायर कार को सेवई की दुकान में…

ByByNandni Manik Mar 13, 2026

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आईडीबीआई बैंक खाताधारकों के लाखों रुपये गायब, मामले में दो गिरफ्तार

सांकरा निको। चरोदा के आइडीबीआइ बैंक से खाताधारकों के लाखों रुपये गायब होने के मामले लगातार सामने आ…

ByByNandni Manik Mar 13, 2026

E-चालान के बकाया निपटारे के लिए 14 मार्च अंतिम तारीख: लोक अदालत में जमा न होने पर गाड़ियां जब्त की जाएंगी

रायपुर : अगर आपके वाहन का भी ई-चालान लंबे समय से लंबित है तो 14 मार्च की तारीख…

ByByNandni Manik Mar 13, 2026

रायपुर में ज्वेलरी ट्राय करने के बहाने दुकान पहुँची महिला, सहेली को बुलाने का कहकर बाहर निकली और 5 लाख के जेवर लेकर फरार हो गई

रायपुर: राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान से करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर…

ByByNandni Manik Mar 13, 2026

छत्तीसगढ़ में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी पर कड़ा कानून: 1 करोड़ तक जुर्माना, नकल पर 5 साल जेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीजीपीएससी (CGPSC) भर्ती घोटाले से सबक लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में…

ByByNandni Manik Mar 13, 2026

हार्ट सर्जरी के बाद भी मरीज खतरे में, CG के सबसे बड़े कार्डियक सेंटर के वार्ड में फंगस; सफाई व्यवस्था पर सवाल

रायपुर: प्रदेश के सबसे बड़े और एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में मरीजों की देखभाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े…

ByByNandni Manik Mar 13, 2026

गर्मी बढ़ते ही रायपुर में बिजली ट्रिपिंग तेज, AC-कूलर से बढ़ा लोड; हर घंटे कटौती से लोग परेशान

रायपुर: गर्मी बढ़ते ही राजधानी रायपुर में बिजली ट्रिपिंग बढ़ने लगी है। शहर के कई इलाकों में हर…

ByByNandni Manik Mar 13, 2026

मसाले की आड़ में अफीम का ‘जहर’, झारखंड के तस्करों ने आदिवासी किसानों को ठगा; ₹6.75 करोड़ की फसल जब्त

अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के कुसमी ब्लॉक के त्रिपुरी और खजूरी के आदिवासी किसान फूल और मसाले की खेती…

ByByNandni Manik Mar 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top