• Home
  • Uncategorized
  • मुख्यमंत्री साय ने बीजपुर मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ हमारे जवान मजबूती के साथ लड़ रहे हैं
Image

मुख्यमंत्री साय ने बीजपुर मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ हमारे जवान मजबूती के साथ लड़ रहे हैं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर के अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शमिल होने के लिए रायपुर से रवाना हो गए हैं। रवानगी से पहले एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि दीक्षांत समारोह में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि हैं और राज्यपाल भी उपस्थित रहेंगे

मुख्यमंत्री साय ने बीजापुर में हुई नक्सली मुठभेड़ में जवानों की शहादत और ऑपरेशन में मिली सफलता पर कहा कि लगातार ऑपरेशन हो रहे हैं, हमारे जवान मजबूती के साथ नक्सलवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। कल ऑपरेशन में DRG के तीन जवान शहीद हुए हैं। हम उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, उनके साहस को नमन करते हैं और उनके परिवार को इस शोक को सहने की भगवान शक्ति प्रदान करें ऐसी प्रार्थना करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है, बड़ी संख्या में नक्सली न्यूट्रलाइज हुए हैं।

वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बीजापुर में ऑपरेशन के दौरान 16 नक्सली मारे गए हैं। बहादुर जवानों ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। हमने तीन जवानों को खोया, नक्सलियों की यह कायराना हरकत है। जवानों की शहादत को जाया जाने नहीं देंगे।

Releated Posts

उन्नत जनपद पंचायत पर 5 राज्यों के सीईओ एवं बीडीओ का प्रशिक्षण संपन्न

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास संस्थान, ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण विकास…

ByByNandni Manik Feb 6, 2026

महिला के इलाज में लापरवाही के मामले में डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधक गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय में पेश कर भेजा जेल…

दुर्ग। दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत के मामले में…

ByByNandni Manik Jan 23, 2026

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन कड़ाके की ठंड का असर, शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट

रायपुर. पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ की ठंड शीतलहर…

ByByNandni Manik Jan 6, 2026

तखतपुर विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान 11 हजार मतदाताओं को नोटिस, 48 हजार नाम हटाए गए

तखतपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तखतपुर में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के दौरान बड़ी संख्या में…

ByByNandni Manik Jan 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top