• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मुख्यधारा में लौटे पुनर्वासी नक्सलियों ने पहली बार देखी गणतंत्र दिवस परेड, थिएटर में देशभक्ति फिल्म का उठाया आनंद
Image

मुख्यधारा में लौटे पुनर्वासी नक्सलियों ने पहली बार देखी गणतंत्र दिवस परेड, थिएटर में देशभक्ति फिल्म का उठाया आनंद

कांकेर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांकेर जिला प्रशासन ने समाज से जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक पहल करते हुए आत्मसमर्पित नक्सलियों को विशेष अनुभव प्रदान किया। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के 55 आत्मसमर्पित नक्सलियों को पहली बार गणतंत्र दिवस परेड दिखाने के साथ-साथ सिनेमा सिटी सेंटर मॉल में देशभक्ति फिल्म “बॉर्डर-02” दिखाई गई।

इस पहल का उद्देश्य आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ना, उन्हें आधुनिक जीवनशैली से परिचित कराना और समाज में पुनः स्थापित होने के लिए प्रेरित करना है। प्रशासन की इस मानवीय और समावेशी सोच को सभी प्रतिभागियों ने सराहा।

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम और थिएटर में फिल्म देखने के बाद आत्मसमर्पित नक्सलियों में उत्साह और सकारात्मकता देखने को मिली। उन्होंने इस अनूठी पहल के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग का सहृदय धन्यवाद व्यक्त किया और भविष्य में समाज के साथ मिलकर शांतिपूर्ण व सम्मानजनक जीवन जीने का संकल्प लिया।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top