• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार… एटीआर में बाघ की मौत, घायल बाघ का नहीं मिला सुराग… युवकों की खतरनाक स्टंटबाज़ी का वीडियो हुआ वायरल
Image

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार… एटीआर में बाघ की मौत, घायल बाघ का नहीं मिला सुराग… युवकों की खतरनाक स्टंटबाज़ी का वीडियो हुआ वायरल

बिलासपुर. सरकंडा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सरकंडा पुलिस ने बताया कि आरोपी चंदू केवट द्वारा नाबालिग बालिका को पहचान का फायदा उठाकर बहला फुसलाकर 25 जनवरी की शाम बेर तोड़ने एवं मछली पकड़ने की बात कह कर अपने साथ खारुन नदी किनारे ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया. प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी चंदू केवट को गिरफ्तार कर लिया है.

बिलासपुर. अचानकमार टाइगर रिजर्व के सारसडोल गांव के करीब जंगल में एक नर बाघ का शव मिला है. बाघ का शव लगभग सड़ चुका था. यह शव उन्हें मिला जिन्हें दो घायल बाघ को तलाशने की जिम्मेदारी दी गई थी. ये दोनों बाघ ट्रैप कैमरा में घायल हालत में दिखाई दिए थे. पिछले 8 दिन से उनकी तलाश की जा रही है लेकिन उनका कोई पता नहीं लग पाया है. जंगल में तैनात टीम उनका पता नहीं लगा सकी है. बाघ के मरने के बाद लाश सड़ चुकी थी और एटीआर के मैदानी अमले को इसकी खबर नहीं लगी. इससे स्पष्ट है कि एटीआर का प्रबंधन पूरी तरह से फेल हो चुका है. बाघों की गणना के लिए लगाए गए ट्रैप कैमरा के चिप से डाटा निकाल रहे. एटीआर प्रबंधन के अफसरों के होश उस समय उड़ गए जब 20 जनवरी की फोटो में दो बाघ घायल हालत में खून से लथपथ दिखाई दिए. दोनों ही कैमरों की फोटो सारसडोल से जल्दा रोड के ही थे लेकिन दोनों की दूरी 5 किलोमीटर से अधिक थी.

युवकों की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल

बिलासपुर. एक ओर 26 जनवरी को पूरा देश गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहा था, वहीं बिलासपुर शहर की सड़कों पर कुछ युवकों ने कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाईं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो गणतंत्र दिवस का है, जिसमें युवकों की टोली गांधी चौक से लेकर तोरवा और राजकिशोर नगर इलाके के बीच सड़कों पर जानलेवा स्टंट करते नजर आ रहे है. वीडियो से साफ प्रतीत होता है कि यह सब कुछ काफी देर तक चलता रहा, लेकिन न ट्रैफिक पुलिस ने हस्तक्षेप किया और न ही पेट्रोलिंग टीम ने रोकने की कोशिश की. 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्व पर आमतौर पर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं. ऐसे में बीच शहर सड़कों पर इस तरह की खतरनाक हरकतें होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. वीडियो में स्टंट कर रहे युवकों की लापरवाही से राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ती दिख रही है. लेकिन युवक सुधरने के नाम नहीं ले रहे है. जब कि ऐसे दर्जनों मामलों में पुलिस कार्रवाई कर चुकी है. फिर भी ऐसी तस्वीर सामने आ रही है. जिसमें कानून की धज्जियां बेखौफ उड़ाई जा रही है.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top