• Home
  • अपराध
  • नाकेबंदी तोड़कर फरार हो रहे अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को पुलिस ने दबोचा, 17 लाख रुपये का गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
Image

नाकेबंदी तोड़कर फरार हो रहे अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को पुलिस ने दबोचा, 17 लाख रुपये का गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

रायपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विधानसभा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 35 किलोग्राम गांजा के साथ महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 24 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 जनवरी 2026 को विधानसभा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक चारपहिया वाहन में सवार कुछ लोग महासमुंद से रायपुर की ओर गांजा का परिवहन कर रहे हैं और महासमुंद पुलिस द्वारा लगाई गई नाकेबंदी को तोड़कर फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी विधानसभा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आमासिवनी रिंग रोड नंबर-03 स्थित ब्रिज के पास नाकेबंदी की गई।

नाकेबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन चालक ने पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। कार में दो व्यक्ति सवार थे, जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम राकेश कुमार गुप्ता और अमित सिंह दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखी बोरियों से अलग-अलग पैकेटों में 35 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35 किलो गांजा (कीमत लगभग 17.50 लाख रुपये), गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार क्रमांक MH 46 CV 2841 (कीमत लगभग 7 लाख रुपये) तथा दो मोबाइल फोन (कीमत लगभग 20 हजार रुपये) जब्त किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधानसभा थाना में धारा 20(बी)(ii)(सी) नारकोटिक एक्ट, 3 लोक संपत्ति का निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

राकेश कुमार गुप्ता (52 वर्ष) निवासी साकुर्ली, थाना ठाणे, जिला ठाणे (महाराष्ट्र)

अमित सिंह (35 वर्ष) निवासी टोंढरे, थाना देना बैंक, जिला रायगढ़ (महाराष्ट्र)

Releated Posts

सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन, नशीले पदार्थ और स्वास्थ्य मिशन पर हंगामे के आसार; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top