• Home
  • छत्तीसगढ़
  • निर्धन परिवार की बेटी की शादी कराई, ‘अनोखी सोच’ संस्था की हो रही प्रशंसा
Image

निर्धन परिवार की बेटी की शादी कराई, ‘अनोखी सोच’ संस्था की हो रही प्रशंसा

अंबिकापुर। शहर की सामाजिक संस्था अनोखी सोच ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए लोगों का दिल जीत लिया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी की शादी का पूरा जिम्मा उठाकर संस्था ने समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। संस्था ने बिहार के औरंगाबाद जिले की रहने वाली एक युवती की शादी का बीड़ा उठाया और वन देवी मंदिर में सामाजिक रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया। शादी की पूरी व्यवस्था अनोखी सोच संस्था के सदस्यों ने मिलकर की।

आम तौर पर शादियों में ढोल-नगाड़ों के साथ बारात, नाचते-गाते बाराती और भव्य स्वागत देखने को मिलता है, लेकिन अंबिकापुर में हुई यह शादी अपनी खास वजह से चर्चा का विषय बन गई। इस विवाह समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए और वर-वधु को आशीर्वाद के साथ उपहार भी भेंट किए।

संस्था की ओर से बारातियों और मेहमानों के स्वागत, भोजन और अन्य सभी व्यवस्थाएं की गईं। पूरे रीति-रिवाज और सामाजिक परंपराओं के साथ संपन्न हुई इस शादी ने यह साबित कर दिया कि सामूहिक प्रयास से किसी जरूरतमंद परिवार की बड़ी जिम्मेदारी भी आसानी से निभाई जा सकती है। अनोखी सोच संस्था के इस सराहनीय कदम की पूरे जिले में प्रशंसा हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे प्रयास समाज में सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top