• Home
  • देश - विदेश
  • ऑपरेशन सिंदूर के बाद मसूद अजहर बुरी तरह हताश, रोने का एक और ऑडियो वायरल
Image

ऑपरेशन सिंदूर के बाद मसूद अजहर बुरी तरह हताश, रोने का एक और ऑडियो वायरल

जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का एक नया ऑडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें वह अपनी बड़ी बहन की मौत पर खुले तौर पर रोता हुआ सुना जा सकता है. क्लिप की शुरुआत में अजहर दावा करता है कि उसकी बड़ी बहन को हाल ही में शहादत मिली है. यह ऑडियो ऐसे समय सामने आया है, जब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहावलपुर स्थित जैश के मुख्यालय सुभानअल्लाह पर की गई कार्रवाई में मसूद अजहर के परिवार के 10 से अधिक लोग मारे गए थे. इनमें उसकी बड़ी बहन, बहनोई, एक भतीजा और उसकी पत्नी, एक भतीजी के साथ कई जैश आतंकी शामिल थे.

महिला ब्रिगेड का किया जिक्र

पाकिस्तान से वायरल इस ऑडियो में अजहर केवल शोक व्यक्त नहीं करता. बल्कि वह जैश की महिला शाखा जमात-उल-मोमिनात का खुलकर जिक्र भी करता है और महिलाओं से जिहाद में शामिल होने तथा आतंकी गतिविधियों का समर्थन करने की अपील करता है. मसूद ऑडियो में आगे कहता है- यह महज दुख नहीं है. यह भर्ती का संदेश है. महिलाओं को वैचारिक वाहक के तौर पर आगे बढ़ाया जा रहा है. घरों के भीतर कट्टरपंथ को सामान्य बनाने की कोशिश की जा रही है. यही इस ऑडियो की सबसे खतरनाक सच्चाई है. बता दें कि, दिल्ली ब्लास्ट के आरोपियों में से एक शाहीन भी इसी जिहादी महिला ब्रिगेड का हिस्सा रही थी.

इससे पहले प्लेन हाईजैक के बारे में किया था खुलासा

मसूद अजहर का एक नया ऑडियो हाल-फिलहाल में ही आया था. इसमें मसूद अजहर प्लेन हाईजैक को लेकर खुलासा करते हुए सुना गया था. बकौल मसूद जब मुझे भारत से छोड़ा गया था, तब मेरे जज्बे को टटोला गया था. भारतीय अधिकारियों ने मुझसे कई सवाल पूछे थे. अजहर के मुताबिक भारतीय अफसरों ने जब उससे जिहाद के बारे में पूछा तो जैश के सरगना ने जवाब दिया- हमारी मां हर दिन जिहाद की लोरी सुनाती हैं. हमारे पास कुरान मौजूद है. तुम दीवारों से जिहाद मिटा दो. कुरान की आयतों से तो नहीं मिटा सकोगे.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से अंडरग्राउंड है अजहर

मई 2025 में भारत ने पाकिस्तान में जैश और लश्कर के ठिकानों पर स्ट्राइक किया था. इस स्ट्राइक के बाद से ही मसूद अजहर अंडरग्राउंड है. अजहर अभी कहां पर है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन कहा जा रहा है कि अजहर पाकिस्तान और अफगानिस्तान बॉर्डर पर छिपा है. अजहर के साथ लश्कर के सरगना हाफिज सईद भी अंडरग्राउंड है.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में केंद्र सरकार के मुकदमों की पैरवी हेतु 36 अधिवक्ताओं का पैनल गठित, सूची जारी

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में केंद्र सरकार के मुकदमों (करों से संबंधित मामलों को छोड़कर) की पैरवी…

ByByNandni Manik Feb 23, 2026

Disha Patani के साथ रिश्ते की खबरों पर Talwiinder Singh Sidhu ने तोड़ी चुप्पी, कहा – “मुझे हर दिन प्यार महसूस होता है…

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) इस समय सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू (Talwiinder Singh Sidhu) के साथ डेटिंग…

ByByNandni Manik Feb 5, 2026

ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, आज SIR मामले की सुनवाई; मौजूदा मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार कोर्ट में रखेंगी अपना पक्ष

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को राज्य में मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण…

ByByNandni Manik Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top