• Home
  • देश - विदेश
  • परिवार के साथ पुरी जगन्नाथ मंदिर पहुँचीं शिल्पा शेट्टी, बोलीं—“महाप्रभु का बुलावा था”
Image

परिवार के साथ पुरी जगन्नाथ मंदिर पहुँचीं शिल्पा शेट्टी, बोलीं—“महाप्रभु का बुलावा था”

पुरी. बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आज अपने परिवार के साथ पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं और भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की. वह सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सिंहद्वार पहुंचीं, जहां उनके वंशानुगत पांडा और मंदिर प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया.

Shilpa Shetty Jagannath Temple VisitShilpa Shetty Jagannath Temple Visit

शिल्पा शेट्टी अपनी मां सुनंदा शेट्टी, परिवार के अन्य सदस्यों आकांक्षा अग्रवाल, रवि कुमार और अन्य लोगों के साथ बाइस सीढ़ी के रास्ते मंदिर में प्रवेश किया. गर्भगृह के भीतर उन्होंने रत्न सिंहासन पर विराजमान चतुर्धा विग्रह की पूजा की और देवी महालक्ष्मी के भी दर्शन किए.

अभिनेत्री ने मंदिर परिसर में करीब एक घंटे से अधिक समय बिताया. दर्शन के बाद उन्होंने खुशी और आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह महाप्रभु का बुलावा था, जो मुझे आज पुरी ले आया. मैं खुद को धन्य और बेहद खुश महसूस कर रही हूं. चार धाम तीर्थयात्राओं में यह सबसे बड़ा तीर्थस्थल है. जय जगन्नाथ.”

बताया जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी की मां पहले भी जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के लिए आ चुकी हैं. इस दौरान स्थानीय प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिया गया. वहीं, अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए सिंहद्वार के पास भारी संख्या में फैंस की भीड़ जमा हो गई.

Releated Posts

फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ इस दिवाली देगी दस्तक, सिनेमैटिक गाथा का पहला भाग होगा रिलीज

विज़नरी प्रोड्यूसर और फिल्म मेकर नमित मल्होत्रा लेकर आ रहे हैं रामायणम्: पार्ट 1। यह दो हिस्सों में…

ByByNandni Manik Apr 2, 2026

टीवीके प्रमुख विजय आज तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट से नामांकन दाखिल करेंगे, रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

अभिनेता से राजनेता बने और TVK (तमिलगा वेट्ट्रि कझगम) प्रमुख विजय 2 अप्रैल को तिरुचिरापल्ली (पूर्वी) विधानसभा क्षेत्र…

ByByNandni Manik Apr 2, 2026

Bhajanlal Sharma की Narendra Modi से मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर चर्चा

देश में शारदीय नवरात्रि की धूम है और इसी पावन मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top