• Home
  • देश - विदेश
  • PM मोदी पर विवादित टिप्पणी: कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Image

PM मोदी पर विवादित टिप्पणी: कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी करने के मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पीसीसी संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने उन्हें उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार विनोद तिवारी कौशांबी में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस की टीम वहां पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई 3 फरवरी को सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट से जुड़े मामले में की गई है।

सूत्रों के मुताबिक उक्त पोस्ट को लेकर पहले भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस टीम ने कौशांबी पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने विनोद तिवारी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है और मामले को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Releated Posts

सिलेंडर संकट के बीच हंगामा: कहीं मारपीट, कहीं लंबी कतारें; सरकार ने कालाबाजारी पर कसा शिकंजा

अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत बढ़ती ही जा रही है।…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

शिवरीनारायण के विकास के लिए सद्गुरु ऋतेश्वर के आशीर्वाद से प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत से की मुलाकात

नई दिल्ली। सद्गुरु ऋतेश्वर के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ के तीर्थ शिवरीनारायण के विकास एवं सांस्कृतिक संवर्धन के एक…

ByByNandni Manik Mar 11, 2026

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी—वर्षों तक सत्ता का लाभ उठाया, अब प्रक्रिया का पालन करना होगा

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर…

ByByNandni Manik Mar 10, 2026

‘Dhurandhar 2’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, Ranveer Singh ने दिखाई धमाकेदार एक्शन की झलक

एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की स्पाई-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) को मिली अपार सफलता के बाद अब मेकर्स…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top