• Home
  • छत्तीसगढ़
  • पोर्टा केबिन छात्राओं के गर्भवती होने का मामला शून्यकाल में गरमाया, प्रस्ताव न मानने पर विपक्ष ने किया बहिष्कार
Image

पोर्टा केबिन छात्राओं के गर्भवती होने का मामला शून्यकाल में गरमाया, प्रस्ताव न मानने पर विपक्ष ने किया बहिष्कार

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को शून्यकाल के दौरान बीजापुर जिला के गंगालूर में संचालित पोर्टा केबिन में छात्राओं के गर्भवती होने के मामले में विपक्ष स्थगन लाया. सत्तापक्ष के जवाब से और स्थगन की सूचना के अस्वीकृत होने पर विपक्ष ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंगालूर पोर्टा केबिन का मामला उठाते हुए कहा कि लगातार नाबालिक छात्राओं, खासतौर के आदिवासी लड़कियों, के साथ 2002 से लगातार यह घटनाएं घट रही है. इस पर सरकार दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है. इस पर हम स्थगन लाए हैं. कृपया सारा काम रोककर इसमें चर्चा कराएं.

विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि बीजापुर मामले पर लाए, इसमें एक बच्ची 11वीं में पढ़ती थी, और दूसरी बच्ची 12वीं में, लेकिन अब तक सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की है. इस पर चर्चा जरूरी है. कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा कि हमें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार दोनों बच्चियों को छात्रावास से भगा दिया गया है. प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस पर लीपापोती की जा रही है. विधायक संगीता ने कहा कि 2024 में मैं खुद जांच समिति में गई थी. में पोर्टा केबिन में भी गई थी. गंभीर मामला है. लखमा ने चर्चा में कहा कि बस्तर के पोर्टा केबिन की यह घटना दर्दनाक है. सरकार से निवेदन है कि अधिकारी पर कार्यवाही की जाए. क्या आदिवासी दुश्मन है? क्या आदिवासी बच्चे पढ़ेंगे नहीं क्या? मां-बाप बच्चों को पढ़ने-लिखने के लिए भेजते हैं, पर वह कोई नहीं है. दोषियों पर कार्यवाही होनी जरूरी है.

विधायक अनिला भेड़िया ने कहा कि हमारे बस्तर मामले का मामला है. अधीक्षिका की जब ऐसी बाते सामने आती है, तब उन्हें घर भेज दिया जाता है. एफआईआर कराने के बजाए उन्हें संरक्षण देने की कोशिश की जाती है. क्या आदिवासी बच्चियों को इसलिए हम पढ़ने भेजते है? यह गंभीर विषय है कार्यवाही रोककर चर्चा कराए.विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि पूरा देश आज के समय में ऐप्सिटन फाइल को देखकर तकलीफ में है. प्रासंगिक रूप से बच्चियों के साथ गलत कृत्य को छुपाया जाना शर्मनाक हुआ इसमें चर्चा करना आवश्यक है. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि पोर्टा केबिन में घटनाएं अभी की नहीं है, सालों से चली आ रही हैं. अभी तो रेप का मामला आया है. बच्चियों की अचानक मौत हो जाती है, बाद में बीमारी को उनको मौत की वजह बताई जाती है. ना डॉक्टर, ना रहने की व्यवस्था. आप इस पर पूरी तरह से विचार कर ले और इस पर चर्चा कराए.

इस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि विपक्ष का आरोप निराधार है, किसी आरोपी को नहीं बचाया जा रहा है. तीनों बच्चियां वर्तमान में पोटा केबिन में नहीं पढ़ती. तीनों बच्चियों और परिजनों ने जवाब दिया है कि स्वयं से वह आना – जाना करते हैं. ऐसी कोई दुर्घटना में सरकार लीपापोती नहीं करती है. ऐसी कोई घटना होती है. तो सरकार कार्रवाई करती है.

विपक्ष के आरोपों को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि पोर्टा कैबिन कलेक्टर के देख-रेख में चलती है. प्रशासन की हमेशा नजर बनी रहती है. वहीं सदन में चर्चा की मांग पर उन्होंने कहा कि बड़ी दुर्घटना घटी है, मामला संदिग्ध है. स्थानीय कलेक्टर के निर्देश पर जांच चल रही है. जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई करेंगे. इसके साथ ही आसंदी ने स्थगन की सूचना को अग्राह्य करने पर विपक्ष ने बहिर्गमन किया.

Releated Posts

भाजपा पार्षद पर हमला, रास्ता रोककर की मारपीट; पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वार्ड…

ByByNandni Manik Mar 16, 2026

दोस्ती में खून: हत्या कर लाश डबरी में फेंकी, फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

सरगुजा। जिले के उदयपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही…

ByByNandni Manik Mar 16, 2026

CGBSE पेपर लीक विवाद: 12वीं हिंदी का प्रश्नपत्र वायरल, FIR दर्ज; PCC चीफ बैज ने सरकार को घेरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी विषय का प्रश्नपत्र लीक होने के…

ByByNandni Manik Mar 16, 2026

रवि साहू–मुकेश बनिया गैंग के गुर्गों में खूनी भिड़ंत, राजधानी में देर रात चाकूबाजी

रायपुर। राजधानी में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू किया गया है, लेकिन इसके…

ByByNandni Manik Mar 16, 2026

टोल जांच में सामने आया स्पंज आयरन चोरी का खेल, फर्जी बिलों के सहारे करोड़ों का अवैध मिनरल व्यापार, तीन गिरफ्तार

महासमुंद। टोल जांच के दौरान दो ट्रकों की तलाशी में करोड़ों रुपये के अवैध मिनरल ट्रेड का बड़ा…

ByByNandni Manik Mar 16, 2026

ननकीराम कंवर की शिकायत पर आयोग की दखल, मुख्य सचिव को नोटिस जारी

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग…

ByByNandni Manik Mar 16, 2026

फैक्ट्री प्रबंधन पर जमीन हड़पने का आरोप, विरोध में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा किसान

धरसींवा। रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा के ग्राम सोंडरा में एक किसान अपनी जमीन वापस दिलाने की मांग…

ByByNandni Manik Mar 16, 2026

खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

गोधन संरक्षण को बढ़ावा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का शुभारंभ किया

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जिला बिलासपुर के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार स्थित गौधाम…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top