• Home
  • छत्तीसगढ़
  • प्रधानमंत्री आवास योजना ने हजारों ग्रामीण परिवारों की जिंदगी बदल दी
Image

प्रधानमंत्री आवास योजना ने हजारों ग्रामीण परिवारों की जिंदगी बदल दी

रायपुर, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) पूरे प्रदेश में जरूरतमंद और निम्नवर्गीय परिवारों के सपनों को वास्तविक रूप दे रही है। राज्य के विभिन्न जिलों की तरह बलरामपुर जिले से भी इस योजना के सफल क्रियान्वयन की प्रेरक कहानियाँ सामने आ रही हैं। जनपद पंचायत बलरामपुर के ग्राम चंदौरा निवासी श्री शोभित बेक उन लाभार्थियों में शामिल हैं, जिनका जीवन इस योजना के चलते पूरी तरह बदल गया। पहले वे अपने परिवार के साथ मिट्टी के कच्चे घर में रहते थे और सीमित आय के कारण पक्का घर बनाना उनके लिए असंभव था। कृषि और मजदूरी के सहारे चलने वाली आजीविका के बीच सुरक्षित मकान का सपना अधूरा ही दिखता था।

वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 1 लाख 20 हजार रुपये की स्वीकृत राशि मिलने से उनका सपना साकार हुआ। प्राप्त अनुदान और महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से मिली मजदूरी सहायता से उन्होंने अपने परिवार के लिए मजबूत, सुरक्षित और सुविधाजनक पक्का घर तैयार किया। शोभित बेक का परिवार अब बिना किसी चिंता के सुरक्षित घर में जीवन यापन कर रहा है। वे भावुक होकर कहते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने मेरा जीवन बदल दिया। अब हमें न बारिश का डर है, न ही किसी असुरक्षा का। यह घर हमारी खुशियों की नई शुरुआत है। राज्यभर में इस योजना ने शोभित बेक जैसे हजारों जरूरतमंद परिवारों के सपनों को पंख दिए हैं। जहां कभी कच्चे मकानों में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब पक्के घर मिलने से ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ के दूरदराज इलाकों में बाइक से पहुंचे कलेक्टर और एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर किया समाधान

सुकमा. जिले के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, तिजोरी का हैंडल तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम रही

सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

गरियाबंद के गणेश सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दम, NCC प्री-कमीशन कोर्स में छत्तीसगढ़ को दिलाया ऑल इंडिया में पहला स्थान

गरियाबंद। जिले के देवभोग एनसीसी यूनिट के केयरटेकर गणेश सोनी ने ऑल इंडिया एएनओ (Associate NCC Officer) प्री-कमीशन…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, त्वचा और आंखों की समस्याओं के साथ दो दिनों में 465 लोग पहुंचे

 बिलासपुर. होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला. मिलावटी और…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top