• Home
  • छत्तीसगढ़
  • प्रधानमंत्री आवास योजना ने श्री देवकुमार की जिंदगी बदल दी
Image

प्रधानमंत्री आवास योजना ने श्री देवकुमार की जिंदगी बदल दी

रायपुर, प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों के लिए आशा की किरण बनी है। इसी कड़ी में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम सुलसुली निवासी श्री देवकुमार का जीवन भी इस योजना के माध्यम से पूरी तरह बदल गया है।

वर्षों से मिट्टी के जर्जर घर में रह रहे आर्थिक रूप से कमजोर श्री देवकुमार मजदूरी व खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते आए थे। बरसात के मौसम में उनके पुराने घर की छत से पानी टपकता था, दीवारें कमजोर थीं और हर मौसम उनके लिए चिंता और चुनौतियों का कारण बनता था।लेकिन वर्ष 2024-25 की ग्राम सभा उनके जीवन में उम्मीद बनकर आई। सभा में जब उन्हें बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के तहत उनके नाम से आवास स्वीकृत हो गया है, तो वे भावुक हो उठे। ग्राम पंचायत और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आवास निर्माण का कार्य तेजी से शुरू हुआ और आज उनका सपना पूरा हो चुका है।

अब देवकुमार अपने पक्के, मजबूत और सुंदर घर में परिवार के साथ सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। उनके घर में खुशी की नई रोशनी है और चेहरे पर आत्मविश्वास झलकता है। देवकुमार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना मेरे लिए सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि नई जिंदगी की शुरुआत है। अब मेरे बच्चों के सिर पर सुरक्षित छत है और मैं अपने परिवार को पक्के मकान में निश्चिंत होकर रख पा रहा हूं। प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण का यह प्रभाव बताता है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह जरूरतमंद परिवारों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं।

Releated Posts

सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन, नशीले पदार्थ और स्वास्थ्य मिशन पर हंगामे के आसार; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top