• Home
  • छत्तीसगढ़
  • प्रेमिका ने बात करना बंद की तो प्रेमी ने जहर खाकर दी जान, 8 साल से था प्रेम संबंध
Image

प्रेमिका ने बात करना बंद की तो प्रेमी ने जहर खाकर दी जान, 8 साल से था प्रेम संबंध

जगदलपुर। कहते हैं प्यार जिंदगी देता है… लेकिन जगदलपुर में एक प्रेम कहानी ने दर्दनाक मोड़ ले लिया, जहां इश्क ही मौत की वजह बन गई। पूरा मामला परपा थाना क्षेत्र के तोकापाल का है, जहां 24 वर्षीय हिमांशु मौर्य ने प्रेमिका की बेरुखी से आहत होकर जहर का सेवन कर लिया।

जहर खाने के बाद भी युवक सीधे अपनी प्रेमिका के सेंटर पहुंचा और बात न करने को लेकर नाराजगी जताई। उसने प्रेमिका को खुद के जहर खाने की जानकारी भी दी, लेकिन कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। युवती के पिता की सूचना पर पुलिस की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब 8 साल से प्रेम संबंध था और परिवार भी इस रिश्ते से वाकिफ थे, लेकिन कुछ दिनों से बातचीत बंद होने के चलते युवक मानसिक तनाव में था। घटना वाले दिन वह बिना खाना खाए घर से निकला और रास्ते में जहर खरीदकर सेवन कर लिया। मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। घर में मां और छोटा भाई है, जिन पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top