• Home
  • छत्तीसगढ़
  • पुलिस ने दौड़ाकर चोर को पकड़ा… किसानों को ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, एक की मौत… रेलवे ने फाटक बंद करने के फैसले को वापस लिया…
Image

पुलिस ने दौड़ाकर चोर को पकड़ा… किसानों को ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, एक की मौत… रेलवे ने फाटक बंद करने के फैसले को वापस लिया…

बिलासपुर। रात 3 बजे रात्रि गश्त पर निकले पुलिस को देखकर एक युवक दौड़कर भागने लगा। पुलिस ने 1 किलो मीटर दूर दौड़ाकर चोर को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर जैकेट के अंदर सोना चांदी के जेवर व नकद रकम मिली। युवक से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने मकान मालिक को उनके घर में चोरी होने की जानकारी दी। पुलिस ने जेवर जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात सिविल लाइन टीआई एसआर साहू, आरक्षक आशीष साहू, सोनू पाल, आशीष वर्मा रात्रि गश्त पर निकले थे। रात 3 बजे वे रिंग रोड टू शांतिनगर में चाकूबाज व वारंटियों की पतासाजी कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक पैदल चलते हुए आया और अचानक पुलिस को देखकर ठेठा डबरी की ओर गलियों से भागने लगा। पुलिस उसके पीछे भागने लगी। 1 किलो मीटर दूर भागने के बाद रास्ते में दीवार आने पर युवक फंस गया। दीवार कूदकर भागने के पहले पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर उसकी जैकेट के अंदर सवा लाख रुपए के सोना चांदी के जेवर नकद रकम मिले। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संजय ध्रुव सकरी अटल आवास निवासी होना बताया और नेहरू नगर बिजली आफिस के पीछे देवेन्द्रनगर के एक सूने मकान में चोरी करना बताया। पुलिस उसे लेकर देवेनद्र नगर गई तो आसपास के लोगों ने उक्त मकान चंद्रभान सिंह ठाकुर का होने की जानकारी देते हुए बताया कि वे परिवार के साथ परिजात कालोनी में रह रहे हैं। रात में पुलिस चंद्रभान सिंह के घर में जाकर उनके पुराने घर में चोरी होने व चोर को पकड़ लेने की जानकारी दी। पुलिस ने चंद्रभान सिंह ठाकुर की रिपोर्ट पर जेवर व नकद रकम जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

रेलवे ने फाटक बंद करने का निर्णय लिया वापस

बिलासपुर। रेलवे ने जिस रेल फाटक को बंद करने का आदेश जारी किया था, उस फाटक के बंद होने के बाद किसानों को काफी परेशानी हो रही थी। किसानों ने फाटक न बंद करने का अनुरोध रेल अफसरों से किया, जिसके बाद रेलवे ने पुराने आदेश को वापस लेते हुए फाटक बंद करने का निर्णय स्थगित कर दिया है। सभी ग्रामीण क्षेत्रों में धान की कटाई के साथ धान खरीदी का कार्य भी शुरु कर दिया गया है, जो काफी जोर शोर से चल रहा है। बिलासपुर रेल मंडल के क्षेत्र में कई गांव ऐसे हैं जो रेल लाइन के किनारे बसे हुए हैं। इन सभी किसानों का आना-जाना अंडरब्रिज या फिर ओवरब्रिज से ही होता है। ब्रिज के बंद होने के कारण किसान काफी परेशान हो जाते हैं। इसी तरह का आदेश रेल प्रशासन ने कुछ दिन पहले दिया था। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बेलगहना से टेंगनमाड़ा स्टेशन के बीच बीके 27 रेल अंडरब्रिज को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 दिसंबर से 24 जनवरी तक सड़क मरम्मत कार्य के लिए बंद करने का आदेश जारी कर दिया था। इसके लिए रेलवे के संबंधित विभाग ने सारी तैयारी भी पूरी कर ली थी। इस दौरान आसपास के गांव के जनप्रतिनिधियों ने रेल प्रशासन से आग्रह किया कि निर्धारित अवधि के दौरान अंडरब्रिज बंद होने से किसानों की धान खरीदी हेतु आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित होगा। सैकड़ों की संख्या में किसानों का रास्ता बंद से उन्हें परेशानी भी उठानी पड़ेगी। किसानों की इस महत्वपूर्ण आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने मामले की पुनः समीक्षा की। किसानों के हित में निर्णय लेते हुए रेल प्रशासन ने निघर्धारित अवधि में अंडरब्रिज को बंद न करने का निर्णय लिया है। यह अंडरब्रिज नियत अवधि के दौरान यथावत चालू रहेगा, जिसमें सड़क यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहेगा।

किसानों को ट्रैक्टर ने मारी ठोकर, एक की मौत

बिलासपुर। रतनपुर ओछिनापारा क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल है। थाना रतनपुर में प्रार्थी रामनरेश राज, निवासी सांधीपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पिता शिवकुमार रिश्ते के दादा लोचन सिंह गोंड़ के साथ खेत में फसल कटाई के लिए टीव्हीएस एक्सल सीजी 10 एवी 7834 से ओछिनापारा की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे जब वे ओव्हरब्रिज के नीचे पहुंचे, तभी नीचे की ओर से आ रहे एक अज्ञात ट्रेक्टर चालक ने लापरवाही, तेज रफ्तार एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और पीछे बैठे लोचन सिंह गोंड़ को गम्भीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के दौरान लोचन सिंह गोंड़ को मृत घोषित कर दिया, जबकि शिवकुमार का उपचार जारी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात ट्रेक्टर चालक के खिलाफ धारा 184-एलकेएस, 106(1)-बीएनएस, 125 (ए) बीएनएस एवं 281-बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश जारी है।

कब्जा हटाने गए निगमकर्मियों ने व्यापारी से की मारपीट

बिलासपुर। नगर निगम की टीम सोमवार की रात बृहस्पति बाजार में कब्जा हटाने के लिए पहुंच गई। इसी दौरान निगम के एक कर्मचारी ने सब्जी व्यवसायी से मारपीट कर दी। इससे गुस्साए व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद व्यापारी देर रात तक विरोध प्रदर्शन करते रहे। नगर निगम की टीम सोमवार की रात बृहस्पति बाजार में कब्जा हटाने पहुंची थी। इस दौरान यातायात पुलिस के जवान भी निगमकर्मियों के साथ रहे। बाजार में पहुंचते ही निगम के कर्मचारियों ने व्यापारियों का सामान जब्त करना शुरू कर दिया।

इसी दौरान एक कर्मचारी ने सब्जी व्यापारी से मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से व्यापारी सहम गया। उसने खुद को बचाने की कोशिश की। निगमकर्मी की हरकत का वहां के अन्य व्यापारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। व्यापारियों ने देर रात तक घटना का विरोध किया। पुलिस की समझाइश के बाद व्यापारी शांत हुए। अब निगम के अधिकारी इस पूरे मामले की जांच की बात कह रहे हैं। एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने बताया कि नियमित अभियान के दौरान पुलिस के जवान निगम की टीम के साथ सहयोग के लिए थी। इसी दौरान वहां कुछ हंगामा हुआ।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ के दूरदराज इलाकों में बाइक से पहुंचे कलेक्टर और एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर किया समाधान

सुकमा. जिले के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, तिजोरी का हैंडल तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम रही

सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

गरियाबंद के गणेश सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दम, NCC प्री-कमीशन कोर्स में छत्तीसगढ़ को दिलाया ऑल इंडिया में पहला स्थान

गरियाबंद। जिले के देवभोग एनसीसी यूनिट के केयरटेकर गणेश सोनी ने ऑल इंडिया एएनओ (Associate NCC Officer) प्री-कमीशन…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, त्वचा और आंखों की समस्याओं के साथ दो दिनों में 465 लोग पहुंचे

 बिलासपुर. होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला. मिलावटी और…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top