• Home
  • छत्तीसगढ़
  • पुरुषों की समस्याओं को मिलेगा ध्यान! दुर्ग पुलिस ने महिला थाना में शुरू की ‘पुरुष पक्ष’ काउंसलिंग
Image

पुरुषों की समस्याओं को मिलेगा ध्यान! दुर्ग पुलिस ने महिला थाना में शुरू की ‘पुरुष पक्ष’ काउंसलिंग

भिलाई। जिले में पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए दुर्ग पुलिस ने एक बड़ी और नई पहल की है। महिला थाना में अब पुरुष पक्ष की शिकायतों की भी सुनवाई होगी। रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल की उपस्थिति में इस महत्वपूर्ण व्यवस्था की औपचारिक शुरुआत की गई। पारिवारिक परामर्श केंद्र में पुरुषों की समस्याओं व प्रताड़ना से जुड़े मामलों के सुनवाई हेतु पुरुष काउंसलरों की नियुक्ति कर उन्हें पूरी विधिक मार्गदर्शन देने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। औपचारिक शुभारंभ के पहले ही दिन कुल आठ पुरुष आवेदकों की शिकायतों पर काउंसलिंग की गई।

पुरुष आवेदकों की सुनवाई की व्यवस्था लागू

एसएसपी दुर्ग ने बताया कि अक्सर पुरुष आवेदकों की शिकायत रहती थी कि महिला परामर्श केंद्र में केवल महिलाओं की बात सुनी जाती है और पुरुषों की परेशानियां व पक्ष सामने नहीं आ पाते। इसी को ध्यान में रखते हुए परिवार बचाने के उद्देश्य से परामर्श केंद्र में पुरुष आवेदकों की सुनवाई की व्यवस्था लागू की गई है। इस फैसले के साथ पुरुषों के मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक तनाव पर गंभीरता से विचार करते हुए कानूनी समाधान उपलब्ध कराया जाएगा।

दोनों पक्षों को विधिक सलाह देने के निर्देश

पहले ही दिन कुल आठ पुरुष आवेदकों की शिकायतों पर काउंसलिंग की गई। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं मौजूद रहे और आवेदकों की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए दोनों पक्षों को निष्पक्ष और विनम्रता के साथ विधिक सलाह देने के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, प्रत्येक रविवार पुरुष आवेदकों के पारिवारिक विवाद, घरेलू प्रताड़ना और वैवाहिक समस्याओं से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। पुरुषों को मानसिक शांति, कानूनी मार्गदर्शन और पारिवारिक

समाधान दिलाना इस काउंसलिंग केंद्र का मुख्य उद्देश्य रहेगा।

काउंसलिंग टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सेवानिवृत्त) अशोक जोशी पुरुष काउंसलर के रूप में, तथा महिला काउंसलर रत्ना डाकलिया और मोनिका सिंह शामिल रहीं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्यू) पद्मश्री तंवर, उप पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्यू) भारती मरकाम, थाना प्रभारी महिला थाना नीता राजपूत व अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top