• Home
  • छत्तीसगढ़
  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तंज: छत्तीसगढ़ में धान की सुरक्षा पर सवाल, बोले—“30 करोड़ रुपये चूहे खा गए
Image

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तंज: छत्तीसगढ़ में धान की सुरक्षा पर सवाल, बोले—“30 करोड़ रुपये चूहे खा गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में धान की गड़बड़ियों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ ‘चूहों’ के कारण राष्ट्रीय पटल पर चर्चा में है। ये ‘चूहे’ बेहद भूखे हैं। ये इतने भूखे हैं कि छत्तीसगढ़ को ‘कुतर’ रहे हैं।

भूपेश बघेल ने कहा है कि भूखे ‘चूहे’ कहां से आए हैं? क्या ये नागपुर के ‘चूहे’ हैं या फिर ‘गुजरात’ से आए हैं? क्योंकि हमारा छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है। हमारे ‘चूहे’ तो इतने भूखे नहीं हैं। ये भूखे ‘चूहे’ कवर्धा, महासमुंद, जशपुर सहित कई जगहों के अब तक 30 करोड़ का धान खा गए हैं। इन ‘चूहों’ को संरक्षण कौन दे रहा है? क्या ये वही ‘चूहे’ हैं, जो हमारे जल-जंगल-जमीन को खा रहे हैं? क्या ये वही ‘चूहे’ हैं, जो हसदेव और तमनार को उजाड़ रहे हैं? क्या ये वही ‘चूहे’ हैं, जिनकी नजर अब ‘बस्तर’ पर है?

बघेल ने आगे कहा है कि, भाजपा के राज में इन ‘चूहों’ को आगे बढ़ाने वाले ‘मूषक राज’ को क्या आप जानते हैं? छत्तीसगढ़ को कुतर-कुतर कर खोखला करने की शुरुआत इन ‘चूहों’ ने की है। अगर समय रहते इन्हें पिंजड़ों में बंद नहीं किया गया तो ये ‘चूहे’ हमारे छत्तीसगढ़ को खोखला कर देंगे। इन ‘चूहों’ का क्या करना है… हमें ही तय करना होगा।

चूहे ही चूहे!!🐀

बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ ‘चूहों’ के कारण राष्ट्र पटल पर छाया हुआ है.

ये ‘चूहे’ बेहद भूखे हैं. ये इतने भूखे हैं कि छत्तीसगढ़ को ‘कुतर’ रहे हैं.

ये भूखे ‘चूहे’ कहाँ से आए हैं? क्या ये नागपुर के ‘चूहे’ हैं या फिर ‘गुजरात’ से आए हैं?

क्योंकि हमारा छत्तीसगढ़… pic.twitter.com/ds6tU19BPG

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 13, 2026

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top