• Home
  • छत्तीसगढ़
  • “रात में निर्माणाधीन भवन पर जेसीबी चलाई, कार्रवाई से नाराज लोगों की भीड़ थाने पहुंची
Image

“रात में निर्माणाधीन भवन पर जेसीबी चलाई, कार्रवाई से नाराज लोगों की भीड़ थाने पहुंची

आरंग। आरंग नगर पालिका क्षेत्र में सामाजिक समरसता को बिगाड़ने और संपत्ति को भारी नुकसान पहुँचाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरंग नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 3 में सोनकर समाज द्वारा जनसहयोग से बनाए जा रहे सामुदायिक भवन को जेसीबी (JCB) से तोड़फोड़ दिया गया है. इस घटना आक्रोशित सोनकर समाज की शिकायत पर पुलिस ने अविनाश उर्फ विक्की साहू और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार, सोनकर समाज आरंग राज द्वारा सामाजिक चंदे से लगभग 3400 वर्गफीट में भवन का निर्माण कराया जा रहा था. निर्माण कार्य प्लिंथ लेवल (जमीन से 4 फीट ऊपर) तक पूरा हो चुका था. 12 मार्च की रात जब आसपास सन्नाटा था, आरोप है कि अविनाश साहू उर्फ विक्की ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जेसीबी के जरिए पूरे निर्माण को ध्वस्त कर दिया.

चोरी और भारी आर्थिक क्षति

समाज के अध्यक्ष लखन सोनकर ने बताया कि 13 मार्च की सुबह जब वे मौके पर पहुँचे, तो वहां केवल मलबे का ढेर मिला.भवन टूटने से समाज को लगभग 15 लाख रुपये की भारी क्षति हुई है. आरोपियों ने न केवल निर्माण ढहाया, बल्कि कार्यस्थल पर रखा लगभग 20 नग कीमती सरिया भी चुरा ले गए.

पहले भी हो चुका है विवाद

जानकारी के अनुसार, जिस जगह पर निर्माण कार्य चल रहा है उसके पीछे अविनाश साहू सहित अन्य किसानों का खेत है. निर्माण कार्य होने से किसानों को अपने खेतों में आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, रास्ते की मांग को लेकर अविनाश साहू सहित किसानों और सोनकर समाज के लोगों के बीच आए दिन विवाद होता था.

अविनाश साहू सहित किसानों द्वारा पूर्व में भी आरंग तहसीलदार और मुख्य नगर पालिका अधिकारी आरंग के पास शिकायत दर्ज कराई गई थी. तहसील कार्यालय में मामला लंबित होने से निर्माण कार्य में रोक लगा हुआ था. लेकिन निर्माण कार्य में तोड़-फोड़ ने एक नए विवाद हो जन्म दे दिया है.

समाज द्वारा एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया गया है, जिसमें नया बिजली ऑफिस चौक के पास खमतराई रोड पर उसी रात अविनाश साहू को मोटरसायकिल से जाते देखा जा रहा और उसके पीछे में जेसीबी भी जा रही है. समाज के लोगों का कहना है कि यह कृत्य सोची-समझी साजिश का हिस्सा है.

पुलिसिया कार्रवाई और समाज की मांग

घटना की सूचना मिलते ही छत्रधारी सोनकर, पूरन सोनकर, राकेश सोनकर और सतीश सोनकर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौके पर जमा हो गए. आक्रोशित समाज ने आरंग थाने का घेराव कर कड़ी कार्रवाई की मांग की.

अध्यक्ष लखन सोनकर की शिकायत पर आरंग पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 324(5) (संपत्ति को नुकसान) और 3(5) (समान मंशा) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है. पुलिस अब जेसीबी मालिक और चालक की भी तलाश कर रही है. वहीं आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने कहा कि मामले में शिकायत के आधार पर जो तथ्य सामने आए है, उसकी जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

Releated Posts

खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

गोधन संरक्षण को बढ़ावा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का शुभारंभ किया

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जिला बिलासपुर के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार स्थित गौधाम…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

ऑनलाइन हथियार डिलीवरी का मामला: मिशो के दो कर्मचारी पुलिस के शिकंजे में

दुर्ग। हत्या के प्रयास के एक मामले की जांच के दौरान दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

नशे के खिलाफ निर्णायक जंग: साय सरकार ने बनाई SOG और एंटी नारकोटिक्स सेल

रायपुर। छत्तीसगढ़, अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, प्राकृतिक संसाधनों और शांत सामाजिक जीवन के लिए जाना जाता रहा है।…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

तुलना में आगे छत्तीसगढ़: मुख्य सचिव विकास शील के पास सबसे ज्यादा अचल संपत्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील के पास मध्यप्रदेश और राजस्थान के मुख्य सचिवों की तुलना में…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: नक्सल विरोधी अभियान में जब्त हुई भारी मात्रा में नक्सली सामग्री”

सुकमा। नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुकमा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 226 बटालियन सीआरपीएफ…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

रायपुर में साल की पहली नेशनल लोक अदालत, लंबित मामलों का तेजी से हुआ निपटारा

रायपुर. रायपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में शनिवार को वर्ष 2026 की पहली नेशनल लोक अदालत लगी. इस अदालत…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

“ग्रामीण महिलाओं ने अदाणी फाउंडेशन आयोजन में बिखेरी प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में हिस्सा लिया”

बजरमुड़ा (रायगढ़)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन की ओर से बजरमुड़ा में एक भव्य कार्यक्रम…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

“हार खरीदने के बहाने ज्वेलरी दुकान में चोरी, दुर्ग से महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के ज्वेलरी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top