• Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर–जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का नाम बदला गया, अब यह ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ के नाम से चलेगी
Image

रायपुर–जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का नाम बदला गया, अब यह ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ के नाम से चलेगी

डोंगरगढ़। जबलपुर से रायपुर चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का नाम अब बदलकर मूकमाटी एक्सप्रेस कर दिया गया है। यह नाम जैन संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज द्वारा लिखे गए प्रसिद्ध ग्रंथ मूकमाटी के नाम पर रखा गया है। ट्रेन के डिब्बों पर भी अब मूकमाटी एक्सप्रेस लिखा हुआ है। मूकमाटी एक्सप्रेस 17 जनवरी को पहली बार इस नए नाम से जबलपुर से चलेगी और रायपुर पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुबह 11:30 बजे पहुंचेगी। इस मौके को खास बनाने के लिए जैन समाज के लोग और शहर के अन्य लोग रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन का स्वागत करेंगे।

डोंगरगढ़ का आचार्य विद्यासागर महाराज से खास रिश्ता रहा है। डोंगरगढ़ के चंद्रगिरि जैन तीर्थ में ही आचार्य विद्यासागर महाराज ने अपने जीवन के अंतिम दिन बिताए थे और यहीं उन्होंने जैन धर्म की परंपरा के अनुसार सल्लेखना साधना के बाद देह त्याग किया था। इसी वजह से चंद्रगिरि तीर्थ आज जैन समाज के लिए बहुत पवित्र स्थान बन गया है।

दिगंबर जैन चंद्रगिरि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष सेठ सिंघई किशोर जैन ने बताया कि मूकमाटी एक्सप्रेस का नामकरण आचार्य विद्यासागर महाराज को सम्मान देने के लिए किया गया है। उन्होंने सभी समाज के लोगों से अपील की है कि वे रेलवे स्टेशन पहुंचकर इस ऐतिहासिक मौके का हिस्सा बनें। डोंगरगढ़ के लिए यह एक गर्व का पल है। मूकमाटी एक्सप्रेस का यहां स्वागत होना न सिर्फ संत विद्यासागर महाराज की याद से जुड़ा है, बल्कि इससे डोंगरगढ़ की धार्मिक पहचान भी और मजबूत होगी।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top