• Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर के साइकिलिस्ट सुरेश दुआ ने 78 घंटे 58 मिनट में 1200 किलोमीटर की साइकिलिंग दूरी पूरी की
Image

रायपुर के साइकिलिस्ट सुरेश दुआ ने 78 घंटे 58 मिनट में 1200 किलोमीटर की साइकिलिंग दूरी पूरी की

रायपुर. रायपुर रैंडोन्यूर्स द्वारा LRM 1200 की साइकिलिंग इवेंट 25 दिसंबर को आयोजित किया था . इस 1200 किलोमीटर को साइकिलिंग से 90 घंटे में पूरा करना होता है. रायपुर के साइकिलिस्ट एवं एन. आई. टी. रायपुर में कार्यरत सुरेश दुआ ने इस 1200 किलोमीटर के साइकिलिंग इवेंट को 78 घंटे 58 मिनिट में पूरा कर लिया. इसमें सुरेश दुआ ने पहले दिन 350 किलोमीटर (रायपुर से देवरी महराष्ट्र ), दूसरे दिन 380 किलोमीटर (रायपुर से सोहेला उड़ीसा ), तीसरे दिन 300 किलोमीटर (रायपुर से कांकेर ) और चौथे दिन 170 किलोमीटर (रायपुर से गरियाबंद ) से साइकिल से दूरी तय की. इस इवेंट में सुरेश दुआ अकेले प्रतिभागी थे. ज्ञात हो सुरेश दुआ ने साल 2025 में 4 बार सुपर रैंडोन्यूर्स का खिताब अर्जित कर चुके है. जिसमे एक सुपर रैंडोन्यूर्स का ख़िताब 6 दिन में अर्जित किये थे.

RANDONNEURS (रैंडोन्यूर्स) का मतलब लंबी दूरी की साइकिलिंग (Long-Distance Cycling) करने वाले धावक या साइकिलिस्ट होते हैं, जो एक निश्चित समय सीमा में लंबी दूरी (जैसे 200, 300, 400, 600 किमी) की साइकिल रेस ‘ब्रेवेट’ (Brevets) पूरी करते हैं. इन्हें “साइकिलिंग के यात्री” या “साहसी सवार” कह सकते हैं, जो शारीरिक और मानसिक सहनशक्ति के लिए यह करते हैं, न कि सिर्फ जीतने के लिए, और इन्हें एक आजीवन उपाधि (Life Title) मिलती है.

इसी साल जुलाई में इन्होंने लेह से उमलिंगला (दुनिया की सबसे ऊँची मोटरेबल पास) की यात्रा भी की थी. सुरेश दुआ ने साल 2025 में 16728 किलोमीटर एवं अब तक 85241 किलोमीटर साइकिल चला चुके है.

Releated Posts

सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन, नशीले पदार्थ और स्वास्थ्य मिशन पर हंगामे के आसार; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top