• Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर, सरगुजा सहित कई क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप; मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है
Image

रायपुर, सरगुजा सहित कई क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप; मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है

रायपुर. राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के चार संभागों के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं. रायपुर के माना एयरपोर्ट में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. माना में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रायपुर में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अम्बिकापुर में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार रायपुर शहर में 11 दिसम्बर को धुंध छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

इन जिलों में कोल्ड वेव की चेतावनी

मौसम विभाग ने 11 दिसम्बर को प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बालोद आदि जगहों में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है.

ज्यादातर संभागों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे

मौसम विभाग के अनुसार माना में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री, बिलासपुर में 9.8 डिग्री, पेंड्रारोड में 8.6 डिग्री, अम्बिकापुर में 5 डिग्री, जगदलपुर में 9.1 डिग्री, दुर्ग में 9 डिग्री और राजनांदगांव में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रायपुर में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस, माना में 28.5 डिग्री, बिलासपुर में 27.4 डिग्री, पेंड्रारोड में 25.6 डिग्री, अम्बिकापुर में 25.3 डिग्री, जगदलपुर में 29.4 डिग्री, राजनांदगांव में 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ के दूरदराज इलाकों में बाइक से पहुंचे कलेक्टर और एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर किया समाधान

सुकमा. जिले के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, तिजोरी का हैंडल तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम रही

सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

गरियाबंद के गणेश सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दम, NCC प्री-कमीशन कोर्स में छत्तीसगढ़ को दिलाया ऑल इंडिया में पहला स्थान

गरियाबंद। जिले के देवभोग एनसीसी यूनिट के केयरटेकर गणेश सोनी ने ऑल इंडिया एएनओ (Associate NCC Officer) प्री-कमीशन…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, त्वचा और आंखों की समस्याओं के साथ दो दिनों में 465 लोग पहुंचे

 बिलासपुर. होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला. मिलावटी और…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top