• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राजधानी में 24 घंटे में दो बड़ी उठाईगिरियों की घटनाएं, व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर लाखों रुपये पार, वारदात CCTV में कैद
Image

राजधानी में 24 घंटे में दो बड़ी उठाईगिरियों की घटनाएं, व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर लाखों रुपये पार, वारदात CCTV में कैद

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने महज 24 घंटे के भीतर रायपुर के अलग-अलग इलाकों में उठाईगिरी की दो बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। गंज थाना क्षेत्र में जहां कार का शीशा तोड़कर 10 लाख रुपये नगद और इलेक्ट्रॉनिक सामान पार कर लिया गया, वहीं देवेंद्र नगर इलाके में सिटी सेंटर मॉल के पास कपड़ा व्यापारी की कार से साढ़े 3 लाख रुपये की उठाईगिरी की गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

व्यापारी के कार से 3.5 लाख की उठाईगिरी

महासमुंद निवासी प्रदीप चोपड़ा की डूबरतराई, सदाराम मार्केट रायपुर में प्लास्टिक मटेरियल की “अरिहंत मार्केटिंग” नाम से दुकान है और पंडरी महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट में “पास लिविंग” नाम से फर्नीचर की दुकान संचालित करते हैं। उनके साथ काम करने वाले भांजे सागर जैन की अगले माह शादी है। शादी की खरीदारी के लिए वे 3 लाख रुपये नीले ऑफिस बैग में लेकर 11.30 बजे अपनी होंडा सिटी कार (CG 04 LM 1004) से रायपुर पहुंचे। शाम करीब 5.30 बजे उन्होंने पंडरी स्थित महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट के पास महाराजा फुटवेयर के सामने निर्माणाधीन मॉल के किनारे कार खड़ी की। बैग को चेक कर पीछे सीट पर रखा और कार लॉक कर दुकान चले गए। रात करीब 8 बजे जब वे पैसे लेने लौटे तो देखा कि कार के बाईं ओर पीछे के दरवाजे का कांच टूटा हुआ है। अंदर रखा नीले रंग का ऑफिस बैग, जिसमें कुल 3 लाख रुपये थे, गायब मिला। किसी अज्ञात व्यक्ति ने कांच तोड़कर रकम चोरी कर ली। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

10 लाख की पहली उठाईगिरी की घटना

इससे पहले गंज थाना क्षेत्र के तेलीबांधा इलाके में व्यवसायी प्रवेश अग्रवाल की कार से 10 लाख रुपये नगद, लैपटॉप, टैब और अन्य कीमती सामान पार हुआ। 12 जनवरी की शाम वे अपनी कार (CG-04-PE-9909) से रायपुर कोर्ट गए थे। शाम करीब 5.45 बजे अपोलो डायग्नोस्टिक क्लिनिक के सामने कार खड़ी कर अंदर चले गए। करीब 6.20 बजे लौटने पर कार का पिछला कांच टूटा मिला और पीछे रखे बैग गायब थे। पीड़ित के अनुसार बैग में 10 लाख रुपये नगद, एप्पल लैपटॉप, सैमसंग टैब, हार्ड डिस्क और डेबिट-क्रेडिट कार्ड थे। CCTV फुटेज में 4 से 5 संदिग्ध युवक कार के आसपास घूमते दिखे, जिनमें से एक युवक नीली शर्ट पहने कांच तोड़कर बैग ले जाता नजर आया। शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई उठाईगिरी की घटना से सनसनी फैल गई है। फिलहाल, पुलिस दोनों ही मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Releated Posts

गरियाबंद के गणेश सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दम, NCC प्री-कमीशन कोर्स में छत्तीसगढ़ को दिलाया ऑल इंडिया में पहला स्थान

गरियाबंद। जिले के देवभोग एनसीसी यूनिट के केयरटेकर गणेश सोनी ने ऑल इंडिया एएनओ (Associate NCC Officer) प्री-कमीशन…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, त्वचा और आंखों की समस्याओं के साथ दो दिनों में 465 लोग पहुंचे

 बिलासपुर. होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला. मिलावटी और…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

रात 10 बजे के बाद DJ-धुमाल पर रोक, पुलिस और संचालकों की बैठक में फैसला

रायपुर। विवाह सीजन के दौरान डीजे और धुमाल को लेकर होने वाली शिकायतों और विवादों को देखते हुए…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

भाजपा ने विनायक ताम्रकार को किया निलंबित, उधर फसल देखने खेत पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

दुर्ग। जिले में अफीम की अवैध खेती करने का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है. मामले में…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top